पहाड़ों की सैर का अपना ही मजा है। यहां का शांत वातावरण आपके मन और आत्मा को खुश कर देता हैं। जब भी आप पहाड़ों की यात्रा पर जाते हैं, तो ठहरने के लिए एक आरामदायक और सुरक्षित जगह की तलाश करते हैं। कई लोग होटल में रुकना पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों पहाड़ों पर कई खूबसूरत होमस्टे मौजूद है। जहां आप सेफ्टी के साथ रह सकते हैं। आइए जानते हैं, पहाड़ों की सैर के दौरान होमस्टे में ठहरने के कुछ खास फायदे।
घर जैसा माहौल
होटल में आपको किसी से मतलब नहीं होता है। होमस्टे में आपको एक घर जैसा माहौल मिलता है। यहां रहने वाले लोग आपकी हर छोटी-बड़ी जरूरत को पूरा करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप अकेले यात्रा कर रही हैं तो यह होमस्टे आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही यहां आप लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं। होटल में ऐसा नहीं होता है।
सस्ता और किफायती
अगर आप बजट में यात्रा करना पसंद करते हैं तो भी आपको होमस्टे ही चुनना चाहिए। पहाड़ों पर आपको आसानी से होमस्टे मिल जाएगा। ऐसे में आपको यहां रहने के साथ हा सस्ते दाम पर खाना भी मिल जाएगा। होटल की बात करें तो होटल काफी महंगे होते हैं।
यह भी पढ़ें-क्यों अधिकतर होटल में नहीं होता 13 नंबर का कमरा?
लोकल खाना
अगर आपको खाने- पीने का शौक है तो आपको लोकल खाना जरूर ट्राई करना चाहिए। ऐसे में होमस्ट्र में बना हुआ खाना आपको पहाड़ों की सच्ची स्वाद का अनुभव कराते हैं। यह खाना होटल के खाने की तुलना में ज्यादा ताजा और पौष्टिक होता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों