जीवन में एक बार लेना चाहते हैं स्कूबा डाइविंग का मजा, तो भारत में बेस्ट मानी जाती है ये जगह

स्कूबा डाइविंग एक ऐसी चीज है, जिसे करना किसी सपने से कम नहीं है। समुद्र के अंदर डुबकी लगाना और मछलियों के साथ पानी में तैरना वाकई किसी सपने से कम नहीं होता है। तस्वीरों और वीडियो में नजर आने वाला पानी का नजारा अगर आपको सामने देखने को मिल जाए, तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।
अक्सर लोगों को बात करते हुए सुना जाता है कि स्कूबा डाइविंग के लिए विदेश जा रहे हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि देश में ही ऐसी कई जगह है, जहां आप स्कूबा डाइविंग का मजा उठा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में आपको भारत की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जो स्कूबा डाइविंग के लिए पूरे देश में फेमस है।
कहां होती है भारत की बेस्ट स्कूबा डाइविंग

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर होने वाली स्कूबा डाइविंग पूरे देश में फेमस मानी जाती है। अगर कोई भी स्कूबा डाइविंग का मजा लेना चाहता है, तो यहां आ सकता है। यहां आप हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग के लिए जाएं।
इसे भी पढ़ें- Maldives Vs Indian Islands: देश के इन 5 आइलैंड की खूबसूरती के आगे मालदीव भी लगता है फीका
स्कूबा डाइविंग का अच्छा समय

इस जगह पर स्कूबा डाइविंग का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल तक है। इस मौसम में यहां पानी का तापमान 27-29˚C तक रहता है। इस सीजन में ही यहां स्कूबा डाइविंग करवाया जाता है। पानी में अंदर जाने के लिए हर तरह की सुविधा लोगों को दी जाती है। (इन 5 बीचेज की खूबसूरती का लीजिए मजा)
स्कूबा डाइविंग की कीमत
सीजन के अनुसार इसकी कीमत 3500 से 6500 रुपये के अंदर है। लेकिन इसका प्राइस पैकेज के अनुसार बदलता रहता है। जैसे, अगर आप 30 मिनट के लिए स्कूबा डाइविंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए 3500 रुपये देने होंगे। 12 साल से ज्यादा उम्र के लिए स्कूबा डाइविंग का मजा उठा सकते हैं। (अंडमान में इन द्वीप को करें एक्सप्लोर)
इसे भी पढ़ें: समुद्र में देखना चाहते हैं सितारे, तो बनाएं इस बीच पर जाने का प्लान
इन चीजों की मिलेगी सुविधा
- पानी के नीचे स्कूबा तस्वीरें ।
- पानी के अंदर स्कूबा वीडियो।
- पानी में साथ जाने के लिए गोताखोर।
- टिकट आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।
- बैक या कमर की समस्या वाले लोगों को यह करने की अनुमति नहीं ।
- हृदय संबंधी कोई समस्या या अन्य गंभीर वाले लोगों के लिए स्कूबा डाइविंग नहीं।
- अच्छा मौसम होने पर ही स्कूबा डाइविंग करने का मौका मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।