Vande Bharat: यात्रियों की बल्ले-बल्ले! गुजरात के इस रूट पर अब 6 दिन दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कहां से पकड़ सकती हैं ट्रेन?

Indian Railway: घूमने-फिरने का सपना हर किसी का होता है। लोग मौका पाते ही घूमने निकल जाते हैं। कई लोग बस से जाते हैं तो कुछ लोग फ्लाइट से जाना पसंद करते हैं। वहीं, ट्रेन से सफर करना एक सस्ता और आसान तरीका है। दरअसल, नौकरी, पढ़ाई, बिजनेस या फिर घूमने के लिए लाखों लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। ऐसे में अगर किसी रूट पर फास्टेस्ट ट्रेन मिल जाए तो सफर करना आसान हो जाता है।
अब राजस्थान और गुजरात के बीच ट्रैवल करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस (New Vande Bharat Express) उदयपुर सिटी से असारवा (अहमदाबाद) रूट पर हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
-1771316921105.jpg)
किस रूट पर चलेगी New Vande Bharat Train?
ये वंदे भारत ट्रेन Udaipur City railway station से चलकर Asarva railway station तक जाएगी। इसका संचालन North Western Railway करेगा। ये ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी छह दिनों तक पटरी पर दौड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat स्लीपर ट्रेन में नहीं मिलेगी RAC टिकट, कन्फर्म सीट के बिना जनरल सफर भी नहीं कर सकेंगे यात्री
ये भी जानें
- ट्रेन नंबर 26963 सुबह 6:10 बजे उदयपुर से रवाना होगी
- करीब 10:25 बजे असारवा (अहमदाबाद) पहुंचेगी
- करीब चार घंटे में सफर पूरा हो जाएगा
- वापसी में ट्रेन नंबर 26964 शाम 5:45 बजे असारवा से चलेगी
- रात करीब 10:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी
सुबह और शाम का समय इस तरह रखा गया है कि ऑफिस जाने वाले, बिजनेस ट्रैवलर, छात्र और टूरिस्ट सभी को आराम रहे और वे आसानी से ट्रैवल कर सकें।
कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
रास्ते में ये ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी-
- जावर
- डूंगरपुर
- हिम्मतनगर
इन स्टॉपेज से छोटे शहरों के पसेंजर्स को भी फास्ट कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat का महंगा टिकट देख न हों परेशान, बुकिंग करते समय करें ये एक काम, 300 रुपये कम हो जाएगा किराया
क्या हैं इसकी खासियत?
-1771316932764.jpg)
- इसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है
- मॉडर्न कोच
- कंफर्टेबल सीट्स
- बेहतर ऑनबोर्ड फैसिलिटीज
इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच का सफर और ज्यादा तेज, कंफर्टेबल और सुविधाजनक हो जाएगा।
तो अगर आपको भी आए दिन उदयपुर और अहमदाबाद के बीच ट्रैवल करना होता है और आप कंफर्टेबल ऑप्शन की तलाश कर रही हैं तो Vande Bharat Express आपके लिए सही रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।