Thu Oct 8, 2026 | Updated 05:48 PM IST

Vande Bharat Sleeper Facilities: पटरियों पर दौड़ने को तैयार है देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, लग्जरी सुविधाओं के साथ जानें किन शहरों को मिलेगा तोहफा?

भारतीय रेलवे (Indian Railway) जल्द ही वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन (Vande Bharat Sleeper Train) को लॉन्च करने जा रहा है। अगर आप रात में ट्रैवल करना पसंद करती हैं तो ये ट्रेन आपके ल‍िए बेहतरीन ऑप्‍शन हाे सकती है। इसमें आपको लग्‍जरी सुव‍िधाएं (Facilities in Vande Bharat Sleeper Train) म‍िलेंगी। खास बात तो ये है क‍ि इसका क‍िराया भी बहुत ज्‍यादा महंगा नहीं रखा गया है।
Updated:- 2026-01-06, 15:39 IST
image

Vande Bharat Sleeper Train Route: हमारे यहां भारत में ज्‍यादातर लोग ट्रेन से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। ये कि‍फायती होने के साथ-साथ आरामदायक ऑप्‍शन है। आप आराम से कहीं भी ट्रेन से ट्रैवल कर सकती हैं। अगर आप रात में सफर करती हैं तो आपके ल‍िए एक अच्‍छी खबर है। दरअसल, इंड‍ियन रेलवे देश की पहले Vande Bharat Sleeper ट्रेन शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुका है।

हाल ही में इस ट्रेन की पहली झलक द‍िखाई गई। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने खुद इसके कोच की खूबियां बताईं। आज हम आपको इसके बारे में वि‍स्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

vande bharat sleeper train facilities (1)

बहुत जल्द होगी शुरुआत

रेल मंत्री के मुताबिक, सभी जरूरी सेफ्टी ट्रायल पूरे हो चुके हैं और ट्रेन को हरी झंडी मिलने वाली है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस ट्रेन को लॉन्च करेंगे। फिलहाल इसे कोलकाता और गुवाहाटी रूट पर चलाया जाएगा। उद्घाटन के लिए एक रैक कोलकाता और एक गुवाहाटी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat का महंगा टिकट देख न हों परेशान, बुकिंग करते समय करें ये एक काम, 300 रुपये कम हो जाएगा किराया

ट्रेन में होंगे कुल 16 कोच

ये वंदे भारत का स्लीपर वर्जन है, यानी लंबी दूरी की रात की यात्रा को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। ट्रेन में कुल 16 कोच हैं। इनमें 11 कोच थर्ड एसी, 4 कोच सेकंड एसी, एक कोच फर्स्ट एसी हैं। कुल मिलाकर ट्रेन में 823 बर्थ हैं। इनमें सबसे ज्यादा थर्ड एसी में हैं, ताकि मिडिल क्लास को ज्यादा फायदा मिल सके।

लग्जरी के साथ म‍िलेगा आराम

इस स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। बर्थ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पसैंजर्स को सोते समय कोई द‍िक्‍कत न हो। सीटों के पास पढ़ने के लिए लाइट, मोबाइल रखने की जगह, बैग टांगने के हुक और मैगजीन रखने का भी स्‍पेस द‍िया गया है। खिड़कियों के शेड को भी आप अपनी जरूरत के ह‍िसाब से एडजस्‍ट कर सकती हैं।

वॉशबेसिन भी काफी स्‍टाइल‍िश तरीके से बनाए गए हैं। इससे पानी भी ब‍िल्‍कुल बाहर नहीं गि‍रेगा। ट्रेन के अंदर आप आसानी से वॉक कर सकेंगी। इसके लिए ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टिब्यूल दिए गए हैं।

 

सुरक्षा का भी रखा गया ध्‍यान

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूरी तरह से सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसमें कवच सुरक्षा सिस्टम, CCTV कैमरे, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम जैसी कई फैस‍िल‍िटीज दी गईं हैं। ट्रेन में आपको कहीं भी कोई गंदगी नहीं द‍िखेगी।

vande bharat sleeper train facilities

दिव्यांग यात्रियों के लिए खास सुविधा

इस ट्रेन में सीट नंबर और जरूरी जगहों पर ब्रेल लिपि का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आंखों से कमजोर यात्रियों को आसानी हो। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। हालांकि शुरुआत में ये कोलकाता-गुवाहाटी रूट पर करीब 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

यह भी पढ़ें- ट्रेन के डिब्बे पर लिखे H, A, B, M, S का क्या है मतलब? जानिए किस कोच में मिलती है कौन-सी सुविधा

किराया भी ज्‍यादा महंगा नहीं

इस ट्रेन का किराया फ्लाइट से काफी कम रखा गया है।

  • थर्ड एसी: करीब 2300 रुपये (खाना शामिल)
  • सेकेंड एसी: करीब 3000 रुपये
  • फर्स्ट एसी: करीब 3600 रुपये

इसी रूट पर फ्लाइट का किराया 6000 से 8000 रुपये तक पहुंच जाता है। कुल मिलाकर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- X

FAQ
वंदे भारत स्लीपर कब चलेगी?
जल्द, ट्रायल पूरे हो चुके हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।