Valley of Flowers in Uttarakhand: जून में पर्यटकों के लिए खुल गया उत्तराखंड का वेली ऑफ फ्लावर्स, जानें फूलों की घाटी घूमने का खर्च और लोकेशन

बच्चों के साथ ऐसी जगहों पर घूमने का मजा अलग ही होता है। अगर आप एक साथ 500 से ज्यादा प्रजातियों के फूल देखना चाहते हैं, तो आपको फूलों की घाटी की यात्रा करनी चाहिए।
valley of flowers in uttarakhand open for tourist in june know ticket price and location

उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए वेली ऑफ फ्लावर्स घूमने का अच्छा मौका मिल रहा है। क्योंकि, 1 जून से टूरिस्ट के लिए वेली ऑफ फ्लावर्स खोल दिया गया है। हर साल जून से सितंबर तक हजारों पर्यटक इस घाटी में घूमने का प्लान बनाते हैं। अक्टूबर में अधिकतर इसे यात्रियों के लिए बंद कर जिया जाता है। इस समय बच्चों का समर वेकेशन भी चल रहा है, इसलिए हजारों लोग उत्तराखंड घूमने निकल गए हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में आपके लिए फूलों की इस घाटी में घूमने का अच्छा मौका है। क्योंकि, यह फूलों से भरा हुआ उद्यान पूरे साल नहीं खुला रहता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वैली ऑफ फ्लॉवर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

उत्तराखंड में कहां स्थित है वेली ऑफ फ्लावर्स? (Valley of Flowers Trek)

Valley of Flowers Trek1

यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो समझ जाएं कि आपको यहां लंबा चलना होगा। अगर आप शारीरिक रूप से स्वस्थ है, तो आप इस यात्रा को पूरा कर सकते हैं। ऋषिकेश से चमोली की दूरी लगभग 157 किमी है। इसमें आधा सफर आप गाड़ी से कर सकते हैं, लेकिन बाकी सफर आपको चढ़ाई करके पूरा करना पड़ता है। भले ही सफर में लोगों को कितना भी चलना पड़े, लेकिन इसका नजारा आपको हैरान कर देगा। इसके बाद यहां से लगभग 10 किलोमीटर का पैदल ट्रैक है। अगर आप पैदल यात्रा नहीं कर पाते हं, तो पिट्ठू खच्चर आदि की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको होमस्टे और गेस्ट हाउस में भी रहने का मौका मिल जाएगा। यह समुद्र तल से लगभग 11,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

वेली ऑफ फ्लावर्स में एंट्री कैसे मिलेगी? (Flowers Valley Registration)

Flowers Valley Registration22

वेली ऑफ फ्लावर्स में एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होती है। बिना रजिस्ट्रेशन के आपको यहां एंट्री नहीं मिलने वाली है। यहां आने के लिए आपको चाराधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा। अगर आप ऑनलाइन बुक नहीं कर पा रहे हैं, तो ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी मिलती है। ध्यान रखें कि फूलों की घाटी ट्रैक पर जाने के लिए अच्छे जूते और जरूरी सामान लेकर जाएं, क्योंकि इसमें आपको 10 किमी की लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें-Punjab to Hemkund Sahib Yatra: पंजाब से पहली बार हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रही हैं तो इन रूट्स से करें सफर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP