मुंबई देश के सबसे बड़े महानगरों में से एक है। सपनों के इस शहर में कई कम्यूनिटीज के लोग रहते हैं। दिलचस्प बात ये है कि यहां घूमने के साथ-साथ खाने-पीने में भी बहुत मजा आता है। मुंबई में नए और पुराने ढेर सारे रेस्टोरेंट्स हैं, जो ट्रडीशनल महाराष्ट्रियन खाने से लेकर एक्सपेरिमेंटल फूड भी सर्व करते हैं। मुंबई के ऐसे ही 5 आइकॉनिक रेस्टोरेंट्स के बारे में आइए जानते हैं।
मसाला लाइब्रेरी
मसाला लाइब्रेरी का नाम जितना अनोखा है, यहां का फूड भी उतना ही अलग है। यहां विज्ञान के सिद्धांतों के आधार पर खाना तैयार किया जाता है, लेकिन यह पारंपरिक तरीकों से थोड़ा अलग होता है। साल 2013 में जिग्स कालरा ने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी, जो अपने समय के मशहूर फूड कॉलमिस्ट रहे हैं। यहां 9 कोर्स फूड सर्व किया जाता है, जिसमें यहां की सिग्नेचर डिशेज थोड़ी-थोड़ी क्वांटिटीज में सर्व की जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन हैदराबादी स्ट्रीट फूड्स का मजा लेने के बाद आप कह उठेंगी वाह-वाह
बॉम्बे कैंटीन
अगर आप पारंपरिक डिशेज के स्वाद में नया ट्विस्ट चाहते हैं तो बॉम्बे कैंटीन का रुख कर सकती हैं। इसकी शुरुआत शेफ मास्टर्स विनर फ्लॉएड कार्डोज ने की थी। यह रेस्टोरेंट किसी heritage bungalow की तरह नजर आता है। यहां की कॉकटेल्स का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी अफगानी मोमोज
Gaylord
यह मुंबई के सबसे पुराने और पॉपुलर रेस्टोरेंट्स में शामिल रहा है। यह देश का पहला ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां ओपन एयर बेकरी है। यहां के मेन्यू में इंडियन और कॉन्टिनेंटल हर तरह की डिशेज मिलती है। यहां आउटडोर गार्डन और अंदर के एयरकंडिशन स्पेस, दोनों का एंबियंस अपने आप में अद्भुत महसूस होता है। बटर चिकन, रोगन जोश और लसूनी फिश यहां की स्पेशल डिशेज हैं, जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए।
Khyber
अगर आप उत्तर पूर्व की पारंपरिक कुजीन का मजा लेना चाहती हैं तो कोलाबा के पास स्थित Khyber रेस्टोरेंट आपको जरूर जाना चाहिए। यह रेस्टोरेंट 1958 में खुला था। 1985 में यह जलकर खाक हो गया था और इसके बाद इसका फिर से निर्माण हुआ। पुनर्निर्माण के बाद इसके इंटीरियर्स बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। यहां फेमस आर्टिस्ट्स की पेंटिंग देखने को मिलती हैं, साथ ही ऊपर के फ्लोर तक जाने के लिए मार्बल की सीढ़ियां हैं। इस रेस्टोरेंट को विजिट करें तो यहां पर आपको तंदूरी और stewed lamb dishes का स्वाद जरूर लेना चाहिए। यहां वेजिटेरियन डिशेज की भी अच्छी-खासी वैराएटी देखने को मिलती है, जिनमें मलाई कोफ्ता और मां की दाल का वाकई लाजवाब है।
Diva Maharashtracha
Diva Maharashtracha का अर्थ है महाराष्ट्र का प्रकाश। इस रेस्टोरेंट में महाराष्ट्र की हर तरह की पॉपुलर डिश का स्वाद लेने का मौका मिलता है, जिनमें वड़ा पाव, मिसल, साबूदाने की खिचड़ी जैसी डिशेज शामिल हैं। इसमें ऐसी महाराष्ट्रियन डिशेज भी शामिल हैं, जिनमें बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। दिलचस्प बात ये है कि यहां 200 से भी ज्यादा वैराएटी का खाना मिलता है, जिसमें वेजीटेरियन और नॉन वेजीटेरियन, दोनों ही तरह की डिशेज शामिल हैं।
अगर आप घर पर आसानी से बन जाने वाली टेस्टी डिशेज के बारे में जानना चाहती हैं या फिर देशभर के फेमस फूड आउटलेट्स से जुड़ी जानकारी पाने में दिलचस्पी रखती हैं, तो विजिट करती रहें HerZindagi, यहां आपको खान-पान से जुड़ी कई तरह की दिलचस्प जानकारियां मिलती हैं।
All Images Courtesy: Pinterest