ग्रुप टूर पर जाते समय इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। अक्सर लोग अपनी फैमिली, दोस्तों या फिर जानने वाले लोगों के साथ ट्रिप पर जाते हैं। अमूमन ऐसा माना जाता है कि ग्रुप टूर पर जाने का अपना एक अलग ही मजा होता है। दरअसल, जब आप ग्रुप में घूमने जाते हैं तो इससे आप पूरा टाइम ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों के साथ बाहर जाने से आपकी बहुत सारी मुश्किलें खुद ब खुद दूर हो जाती हैं।
हालांकि, ग्रुप टूर पर जाने के अपने कई चैलेंजेस भी हैं। कई बार एक साथ पूरा ग्रुप किसी ना किसी तरह की मुसीबत में फंस जाता है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको पूरी प्लॉनिंग के साथ ही ग्रुप टूर पर जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको ग्रुप टूर पर जाते समय ध्यान रखना चाहिए-
करें प्लॉनिंग

जब भी आप ग्रुप टूर पर जाएं तो उसकी सही तरह से प्लॉनिंग (ट्रैवल प्लानिंग टिप्स) करना बेहद जरूरी है। दरअसल, आप कई सारे लोग एक साथ बाहर जाने वाले हैं तो ऐसे में आपको होटल की बुकिंग से लेकर ट्रांसपोर्टेशन आदि की पूरी जानकारी पहले ही ले लेनी चाहिए। अक्सर ग्रुप टूर में आपको अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिल जाता है, इसलिए आपको इन सभी बातों की जानकारी भी हासिल कर लेनी चाहिए।
बांट लें जिम्मेदारी
ग्रुप टूर को और भी अधिक कंफर्टेबल बनाने का एक आसान तरीका है कि आप सभी जिम्मेदारियों को आपस में बांट लें। मसलन, एक व्यक्ति होटल बुकिंग का जिम्मा लेता है तो एक व्यक्ति ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम कर सकता है। इसी तरह, एक व्यक्ति को आप स्नैकिंग का जिम्मा दे सकते हैं। जब हर व्यक्ति के पास एक ही जिम्मेदारी होगी तो इससे ग्रुप टूर प्लॉन ज्यादा आसान हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें - मल्टीजेनरेशन फैमिली ट्रिप प्लॉन करते समय इन टिप्स पर करें फोकस
कम्युनिकेशन को ना करें इग्नोर
ग्रुप टूर के दौरान किसी तरह की कोई कंफ्यूजन ना हो, इसलिए सभी के साथ कम्युनिकेशन बनाए रखना जरूरी है। आप चाहें तो ग्रुप कम्युनिकेशन के लिए अलग से व्हाट्स ऐप ग्रुप बना सकते हैं, जिसमें आप ट्रैवल से जुड़ी सभी जानकारी या फिर अपडेट्स शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सभी सदस्यों की आईडी की सॉफ्ट कॉपी भी उसमें जरूर शेयर करें, ताकि कभी भी जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।
जरूरी है ट्रैवल इंश्योरेंस
जब आप ग्रुप टूर पर जा रहे हैं तो ऐसे में किसी भी तरह की कोई दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि आप ट्रैवल इंश्योरेंस (ट्रैवल इंश्योरेंस लाभ) जरूर लें। प्लॉन कैंसिल होने या फिर किसी भी व्यक्ति का सामान खो जाने पर आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस आपको टेंशन फ्री टूर पर जाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें - ऑनलाइन खरीदना है ट्रैवल इंश्योरेंस तो इन टिप्स को करें फॉलो
रखें खर्च का ब्यौरा

जब आप ग्रुप टूर पर जा रहे हैं तो ऐसे में कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी खर्च कर देता है। जिसके कारण ना केवल बजट बिगड़ता है, बल्कि बाद में पैसों का हिसाब रखने में भी समस्या होती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप अपने फोन में सारे खर्च का ब्यौरा रखें। साथ ही साथ, उसे अपने ग्रुप टूर के सभी मेंबर्स के साथ शेयर करें। इससे बाद में पैसों के लेन-देन में किसी तरह की कोई समस्या पैदा नहीं होगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।