Mon Oct 5, 2026 | Updated 04:56 PM IST

South India Adventure Trip: ट्रेकिंग से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स तक, अक्टूबर में साउथ इंडिया ट्र‍िप में करें ये एडवेंचर्स

आमतौर पर एडवेंचर स्‍पोर्ट्स के ल‍िए मह‍िलाएं ऋष‍िकेश, नैनीताल, शि‍मला या मनाली ही जाती हैं, लेक‍िन आप चाहें तो इस बार साउथ इंड‍िया में एडवेंचर ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।
Updated:- 2026-10-05, 15:14 IST
south india adventure trip

अक्टूबर का महीना घूमने-फ‍िरने के ल‍िहाज से काफी बढ़‍िया रहता है। इस दौरान न तो ज्‍यादा गर्मी होती है और न ही ठंड। बार‍िश भी लगभग जा चुकी होती है। ऐसे में अगर आप इस बार अक्‍टूबर में घूमने का प्लान बना रही हैं और सिर्फ मंदिर, बीच या हिल स्टेशन घूमने के बजाय कुछ एडवेंचर करना चाहती हैं, तो साउथ इंडिया आपके ल‍िए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अक्टूबर में मानसून के बाद कई जगहों पर हरियाली काफी अच्छी दिखती है और मौसम भी आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेहतर हो जाता है।

साउथ इंड‍िया में क‍िन जगहों पर लें एडवेंचर का मजा?

कर्नाटक से लेकर केरल और तमिलनाडु तक आपको ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग और दूसरे एडवेंचर मिल जाएंगे। आइए जानते हैं साउथ इंडिया की किन जगहों पर अक्टूबर में एडवेंचर ट्राई कर सकती हैं।

साउथ इंडिया एडवेंचर स्पॉट्स और एक्टिविटीज गाइड

लोकेशन स्‍टेट एडवेंचर खास‍ियत सेफ्टी और ट्रैवल ट‍िप्स
डांडेली कर्नाटक रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग, जिपलाइन काली नदी में व्हाइट वॉटर राफ्टिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का मजा हमेशा लाइफ जैकेट पहनें और लाइसेंस वाले ऑपरेटर ही चुनें
कुड्रेमुख कर्नाटक माउंटेन ट्रेकिंग हरे-भरे जंगल, ग्रासलैंड और कुड्रेमुख पीक के शानदार नजारे मजबूत ग्रिप वाले ट्रैकिंग शूज पहनें और लोकल गाइड साथ रखें
मुन्नार केरल मीसापुलिमाला ट्रेक चाय के बागानों और धुंध भरी पहाड़ियों के बीच चैलेंजिंग ट्रेक ट्रेक पर जाने से पहले अपनी फिटनेस का ध्यान रखें
वागामोन केरल पैराग्लाइडिंग खूबसूरत घाटियों और पहाड़ों के ऊपर उड़ने का एक्‍सपीर‍ियंस उड़ान भरने से पहले उस दिन की हवा की स्थिति और मौसम जरूर देख लें
कोवलम केरल जेट स्की, पैरासेलिंग समुद्र की लहरों पर वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्टिविटीज खराब मौसम या तेज लहरों की चेतावनी होने पर पानी में न उतरें
थेक्कडी केरल बैंबू राफ्टिंग, नेचर वॉक पेरियार के जंगलों और हरियाली के बीच बांस की नाव से राफ्टिंग जंगल और वन्यजीव विभाग के परमिट व नियमों का पालन करें।

 

1. डांडेली, कर्नाटक में करें रिवर राफ्टिंग

अगर आपको वॉटर स्‍पोर्ट्स पसंद है तो कर्नाटक का डांडेली आपके लिए बेस्‍ट रहेगा। यहां काली नदी में व्हाइट वॉटर राफ्टिंग आप कर सकती हैं। यहां नदी में आपको अलग-अलग लेवल के रैपिड्स मिलेंगे। राफ्टिंग के अलावा यहां कयाकिंग, जिपलाइन और ट्रेकिंग भी की जा सकती है।

south indian adventure trip (1)

image credit- magnific

2. कुड्रेमुख, कर्नाटक में करें ट्रेकिंग

अगर आपको हरे-भरे पहाड़, जंगल और खुले ग्रासलैंड के बीच ट्रेकिंग करनी है तो आप कुड्रेमुख जा सकती हैं। यहां का कुड्रेमुख पीक ट्रेक काफी पसंद किया जाता है। यह ट्रेक जंगल, घास के मैदान और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरता है और रास्ते में खूबसूरत नजारे देखने को म‍िलेंगे। इसकी खास बात तो यह है क‍ि अक्टूबर में मानसून के बाद यहां की हरियाली काफी अच्छी दिखती है।

south indian adventure trip (2)

image credit- magnific

3. मुन्नार, केरल में करें ट्रेकिंग

केरल का मुन्नार सिर्फ चाय के बागानों के लिए ही फेमस नहीं है। यहां एडवेंचर लवर्स भी जाते हैं। मुन्नार में मीसापुलिमाला ट्रेक काफी पॉपुलर है। यह कोई नॉर्मल वॉक नहीं है, इसलिए इसे करने से पहले अपनी फिटनेस पर भी ध्‍यान दें। यहां की खूबसूरती भी ऐसी है क‍ि आपका द‍िल हार जाएगा।

south indian adventure trip (3)

image credit- magnific

4. वागामोन, केरल में करें पैराग्लाइडिंग

अगर पहाड़ों के ऊपर से उड़ने का एक्सपीरियंस आपको लेना है तो केरल के वागामोन जा सकती हैं। यहां पैराग्लाइडिंग काफी पॉपुलर है और इसका सीजन सितंबर से शुरू होता है और जनवरी तक अच्छे फ्लाइंग कंडीशन मिल सकते हैं।

south indian adventure trip (4)

image credit- kerala tourism

5. कोवलम, केरल में ट्राई करें वॉटर स्पोर्ट्स

अगर आप केरल जा रही हैं तो सिर्फ बीच पर बैठने के बजाय कुछ अलग करना चाहती हैं तो कोवलम में वॉटर स्पोर्ट्स ट्राई कर सकते हैं। यहां पैरासेलिंग, जेट स्की और दूसरी पानी वाली एक्टिविटीज होती हैं। हालांकि, तेज लहर या खराब मौसम होने पर एक्टिविटी बंद भी हो सकती है।

south indian adventure trip (6)

image credit- magnific

6. थेक्कडी, केरल में करें बैंबू राफ्टिंग

थोड़ा अलग एडवेंचर करना है तो आप थेक्कडी के पेरियार इलाके में बैंबू राफ्टिंग का एक्‍सपीर‍ियंस भी ले सकती हैं। यहां जंगल और हरियाली के बीच राफ्टिंग करने का एक अलग ही मजा है। इसके अलावा यहां नेचर वॉक और जंगल से जुड़े दूसरे आउटडोर एक्सपीरियंस भी ले सकती हैं।

south indian adventure trip (5)

image credit- magnific

यह भी पढ़ें: जिंदगी में सुकून के साथ चाह‍िए एडवेंचर, प्लान कर लें अरुणाचल प्रदेश की ट्रिप; जानें यहां घूमने की 5 बड़ी वजहें

South India Adventure Trip पर जाते समय ये बातें रखें ध्यान

अगर आप साउथ इंड‍िया में एडवेंचर ट्र‍िप करना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना भी जरूरी है। जैसे-

  • एडवेंचर एक्टिविटी हमेशा लाइसेंस वाले और भरोसेमंद ऑपरेटर के साथ करें।
  • राफ्टिंग और वॉटर स्पोर्ट्स के दौरान सेफ्टी जैकेट जरूर पहनें।
  • ट्रेकिंग के लिए अच्छे ग्रिप वाले शूज रखें।
  • किसी भी एक्टिविटी से पहले उस दिन का मौसम जरूर चेक करें।
  • जंगल या पहाड़ी इलाके में लोकल गाइड और परमिट से जुड़े नियमों को नजरअंदाज न करें।
  • समुद्र में तेज लहर या खराब मौसम की चेतावनी हो तो वॉटर स्पोर्ट्स न करें।

य‍ह भी पढ़ें: गोरखपुर से कैसे प्‍लान करें पोखरा की ट्रिप? जानें बेस्‍ट रूट, घूमने की जगहें और पूरा ट्रैवल गाइड

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
क्या अक्टूबर का महीना साउथ इंडिया में एडवेंचर ट्रिप के लिए सही समय है?
हां, अक्टूबर का महीना साउथ इंडिया घूमने और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए सही माना जाता है। इस समय तक मानसून लगभग समाप्त हो चुका होता है। मानसून के बाद जंगलों व पहाड़ियों में खूबसूरत हरियाली देखने को मिलती है।
सोलो फीमेल ट्रेवलर्स या महिलाओं के लिए साउथ इंडिया में एडवेंचर करना कितना सुरक्षित है?
साउथ इंडिया के प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन (जैसे मुन्नार, वागामोन, डांडेली) ट्रेवलर्स के लिए काफी सुरक्षित माने जाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से हमेशा लाइसेंस प्राप्त टूर ऑपरेटर चुनें, सरकारी रजिस्टर्ड गाइड के साथ ही ट्रेकिंग करें और लोकल गाइडलाइन्स का पालन करें।
क्या मुन्नार का मीसापुलिमाला ट्रेक बिगिनर्स (शुरुआती लोगों) के लिए सही है?
मीसापुलिमाला ट्रेक थोड़ा चुनौतीपूर्ण है और यह सामान्य वॉक जैसा नहीं है। अगर आप बिगिनर हैं, तो ट्रेक पर जाने से पहले अपनी शारीरिक फिटनेस और स्टैमिना का थोड़ा ध्यान रखें। इसके अलावा, वहां जाने से पहले फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की अनुमति और परमिट लेना न भूलें।
वॉटर स्पोर्ट्स या रिवर राफ्टिंग के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
वॉटर स्पोर्ट्स या राफ्टिंग के दौरान हमेशा अच्छी क्वालिटी की लाइफ जैकेट पहनें। बिना लाइफ जैकेट और अनुभवी गाइड के पानी में न उतरें। अगर समुद्र या नदी में लहरें तेज हों या मौसम खराब होने की चेतावनी हो, तो किसी भी वॉटर एक्टिविटी से बचें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।