Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:09 AM IST

अंडमान में म‍िलेगा वॉटर स्पोर्ट्स का पूरा मजा, कम बजट में ऐसे प्लान करें एडवेंचर ट्रिप

वॉटर स्‍पोर्ट्स ज‍िन्‍हें पसंद होता है, वे अंडमान की ट्र‍िप जरूर प्‍लान करते हैं, लेक‍िन कई लोगों को लगता है क‍ि वहां जाने के ल‍िए बजट ज्‍यादा रखना होगा। ऐसे में हम आपको अंडमान की ट्र‍िप को बजट फ्रेंडली बनाने का तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-08-31, 10:47 IST
tips to plan andaman trip

अगर आपको समुद्र, नीला पानी और एडवेंचर पसंद है, तो इसके ल‍िए आपको फॉरेन ट्र‍िप पर जाने की जरूरत ही नहीं है। आपको सब कुछ अंडमान में ही म‍िल जाएगा। यहां सिर्फ समुद्र किनारे बैठकर फोटो खींचने का ही मजा नहीं है बल्कि आप पानी के अंदर जाकर स्कूबा डाइविंग भी कर सकती हैं, स्नॉर्कलिंग कर सकती हैं, समुद्र के ऊपर पैरासेलिंग कर सकती हैं और ताे और जेट स्की जैसी चीजों का भी मजा ले सकती हैं।

अगर आप द‍िल्‍ली में हैं तो यहां पहुंचने के ल‍िए फ्लाइट लेनी पड़ेगी। अगर टिकट पहले बुक करें, महंगे होटल की जगह बजट स्टे लें और हर वॉटर स्पोर्ट करने के बजाय अपनी पसंद की कुछ एक्टिविटी चुनें, तो ट्रिप का खर्च काफी कम हो सकता है। तो अगर अंडमान जाने का आपका प्‍लान है तो हम आपको पूरा ट्रैवल गाइड बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

दिल्ली से अंडमान कैसे पहुंचें?

सबसे पहले तो यह जान लेते हैं क‍ि अंडमान कैसे पहुंचा जा सकता है। अगर आप दिल्ली से जा रही हैं तो अंडमान पहुंचने का सबसे आसान तरीका फ्लाइट है। आपको दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्री विजय पुरम यानी पोर्ट ब्लेयर जाना होगा। दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर की डायरेक्‍ट फ्लाइट करीब 3 घंटे 40 मिनट से 3 घंटे 55 मिनट में पहुंच जाती है। फेयर की बात करें तो यह डेट और ड‍िमांड के ह‍िसाब से बदलता रहता है। इसलिए अगर कम बजट में ट्र‍िप प्‍लान करना है तो फ्लाइट काफी पहले ही बुक कर लें।

tips to plan andaman trip (1)

अंडमान में कहां करें वॉटर स्पोर्ट्स?

अंडमान वॉटर स्‍पोर्ट्स के ल‍िए ही फेमस है। यहां आप कई जगहों पर वॉटर एक्‍ट‍िव‍िटीज कर सकती हैं। इनमें पोर्ट ब्लेयर, स्वराज आइलैंड यानी हैवलॉक और नील आइलैंड सबसे खास हैं। अंडमान टूरिज्म की वेबसाइट पर भी स्नॉर्कलिंग, सी वॉक, पैरासेलिंग, जेट स्की, बनाना राइड, कयाकिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज की जानका्री उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Vietnam में आप ट्राई कर सकती हैं ये Adventure Sports, ट्र‍िप का मजा हो जाएगा दोगुना

1. स्कूबा डाइविंग

अगर आप पहली बार अंडमान जा रही हैं और कुछ अलग करना चाहती हैं, तो सबसे पहले तो स्कूबा डाइविंग ही ट्राई करें। इसमें आपको समुद्र के अंदर जाकर पानी के नीचे की दुनिया देखने का मौका मिलेगा। हैवलॉक और नॉर्थ बे स्कूबा डाइव‍िंग के लिए फेमस हैं।

tips to plan andaman trip (3)

2. स्नॉर्कलिंग

अगर आपको स्कूबा डाइविंग थोड़ी ज्यादा लगती है तो स्नॉर्कलिंग भी कर सकती हैं। इसमें आपको समुद्र के अंदर मछलियों और कोरल को देखने का मौका मिलेगा। इसके ल‍िए आप राधानगर बीच जा सकती हैं। यह बीच स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग दोनों के ल‍िए फेमस है।

3. सी वॉक

समुद्र के अंदर चलने का एक्सपीरियंस लेना है तो आपके ल‍िए सी वॉक एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसमें आपको एक खास तरह का कॉस्‍ट्यूम पहनाया जाता है। इसके बाद आप समुद्र के अंदर चल सकती हैं। नॉर्थ बे और हैवलॉक की तरफ आप सी वॉक कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Scuba Diving और Snorkeling में क्या होता है अंतर, जानें

4. जेट स्की और बनाना राइड

अगर आपको ज्यादा देर तक पानी के अंदर नहीं रहना है तो जेट स्की और बनाना राइड भी ट्राई कर सकती हैं। इससे कम समय में आपको मजेदार एडवेंचर मि‍लेगा। आपको बता दें क‍ि बनाना राइड में कई लोग एक साथ बैठते हैं और स्पीड बोट उसे पानी में खींचती है। जेट स्की में आप समुद्र की लहरों के बीच स्पीड का मजा ले सकती हैं।

5. कयाकिंग

अंडमान में आप कयाकिंग भी कर सकती हैं। खासकर हैवलॉक के मैंग्रोव इलाके में कयाकिंग का एक्‍सपीर‍ियंस लेने ज्‍यादा लोग पहुंचते हैं। यहां पानी के बीच पैडलिंग करते हुए आस-पास की खूबसूरती आप देख सकती हैं।

tips to plan andaman trip (4)

 

 

अंडमान में स्कूबा डाइविंग करते समय क्या करें और क्या न करें?

क्‍या करें (Do's) क्‍या न करें (Dont's)
इंस्ट्रक्टर की सभी बातों और सेफ्टी नियमों का पालन करें। पानी के अंदर कभी भी सांस न रोकें, नॉर्मल तरीके से सांस लेती रहें।
पानी में अकेले जाने की बजाय हमेशा गाइड और ग्रुप के साथ ही रहें। अगर आप नई हैं या स्‍वि‍म‍िंंग नहीं जानती, तो कभी भी अकेले पानी में न उतरें।
अच्छी क्वालिटी का मास्क, सिलेंडर और डाइविंग गियर ही इस्तेमाल करें। अल्कोहल या किसी भी तरह के नशे के बाद डाइविंग बिल्कुल न करें।
डाइव से पहले खुद को हाइड्रेटेड रखें और केवल हल्का खाना ही खाएं। डाइव खत्म होने पर अचानक ऊपर न आएं, पानी की सतह पर आने से पहले थोड़ा रुकें।
डाइविंग के लिए मेंटली और फ‍िज‍िकली पूरी तरह से फिट रहें। सेफ्टी से समझौता करके सस्ते या खराब इक्विपमेंट का इस्तेमाल न करें।

क्या करें और क्या न करें?

अंडमान में स्‍कूबा डाइव‍िंग के दौरान आपको कुछ सावधान‍ियां रखनी पड़ती हैं। जैसे-

  • अगर आप शुरुआत कर रही हैं या तैरना नहीं जानती, तो हमेशा सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर और ग्रुप के साथ ही पानी में उतरें।
  • डाइविंग करते समय ग्रुप्‍स में रहें ताकि जरूरत पड़ने पर मदद ली जा सके।
  • डाइविंग के लिए आपकाे फ‍िज‍िकली और मेंटली फ‍िट होना बहुत जरूरी है।
  • पानी के अंदर कभी भी सांस न रोकें, लगातार और नाॅर्मल तरीके से सांस लेते रहें ताकि फेफड़ों को नुकसान न पहुंचे।
  • डाइव खत्म करते समय पानी से बाहर आने से पहले थोड़ा रुकें।
  • डाइव से पहले पानी पी लें, लेकिन खाना थोड़ा हल्‍का ही खाएं।
  • अल्‍कोहल लेने के बाद डाइव के ल‍िए न जाएं।
  • इंस्ट्रक्टर की दी गई जानकारी और निर्देशों को ध्यान से सुनें और उनका पालन करें।
  • डाइविंग गियर (गैस सिलेंडर, मास्क) की क्वालिटी से कभी समझौता न करें, सही इक्विपमेंट ही इस्तेमाल करें।
  • नए लोग कभी भी अकेले पानी में न जाएं।

यह भी पढ़ें- इं‍ड‍ियंस की यूएसए ट्र‍िप अब होगी बजट में, 4 घंटे की ट्रेन राइड में घूम सकेंगी 3 अमेरिकी राज्य

कम बजट में कैसे करें अंडमान ट्रिप?

अगर बजट कम रखना है तो सबसे पहले हर चीज का कॉम्बो पैकेज लेने की जरूरत नहीं है। आपको जो एक्टिविटी सच में पसंद है, बस वही चुनें। बजट बचाने के लिए ये बातें ध्यान रखें-

  • फ्लाइट टिकट काफी पहले बुक करें।
  • महंगे बीच रिजॉर्ट की जगह बजट होटल या होमस्टे लें।
  • हर दिन महंगी वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने के बजाय 2-3 पसंदीदा एक्‍ट‍िव‍िटी ही करें।
  • हैवलॉक जाने के लिए बोट का ऑप्‍शन देखें।
  • पीक सीजन में जाने पर होटल और एक्टिविटी की कीमत बढ़ जाती है, इसल‍िए ऑफ सीजन में जाने की कोशि‍श करें।
  • खाना लोकल जगहों पर ही खाएं।
  • आइलैंड के बीच आने-जाने के लिए पहले से ट्रांसपोर्ट का खर्च पता कर लें।

पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक जाने के लिए फेरी मिलती है। प्राइवेट फेरी आमतौर पर करीब डेढ़ से दो घंटे लेती है, जबकि सरकारी फेरी में ज्यादा समय लग सकता है।

tips to plan andaman trip (2)

अंडमान के ल‍िए कितने दिन का ट्रिप रखें?

अगर आपका फोकस वॉटर स्पोर्ट्स पर है तो आप 4 से 5 दिन का ट्रिप प्‍लान कर सकती हैं। इसमें पोर्ट ब्लेयर के साथ हैवलॉक को भी शामिल कर लें। अगर आपके पास समय की कमी नहीं है तो नील आइलैंड भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

कब जाएं अंडमान?

अंडमान में वॉटर स्पोर्ट्स के लिए अक्टूबर से मई का समय अच्छा रहता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और वॉटर स्‍पोर्ट्स में भी ज्‍यादा द‍िक्‍कतें नहीं आती हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच मौसम काफी अच्‍छा रहता है, लेक‍िन यह पीक सीजन है, इसल‍िए आपका बजट बढ़ सकता है। अगर आपका मकसद कम भीड़ और थोड़ा बजट में घूमना है तो अक्टूबर और नवंबर या अप्रैल और मई में जा सकती हैं।

tips to plan andaman trip (5)

वॉटर स्पोर्ट्स करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अंडमान में एडवेंचर करते समय सिर्फ मजे पर ध्यान न दें, आपको सेफ्टी पर भी उतना ही ध्‍यान देना जरूरी है। जैसे-

  • वॉटर स्पोर्ट्स या कोई भी एक्टिविटी हमेशा लाइसेंस वाले और सही ऑपरेटर से ही बुक करें।
  • लाइफ जैकेट और सेफ्टी का सारा सामान हमेशा सही तरीके से पहनकर रखें।
  • अगर समुद्र में लहरें तेज हों या मौसम खराब हो, तो पानी में जाने से बचें।
  • स्कूबा डाइविंग करने के बाद तुरंत फ्लाइट न करें, दोनों के बीच थोड़ा गैप रखें।
  • पानी में उतरने से पहले ट्रेनर या ऑपरेटर की दी गई सभी गाइडलाइंस और बातों को ध्यान से समझ लें।

यह भी पढ़ें- अंडमान घूमने गए कपल्स जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन, होंगी सभी मुरादें पूरी

दिल्ली वालों के लिए आसान प्लान 

अगर आप दिल्ली से अंडमान का एडवेंचर ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो पहले फ्लाइट बुक कर लें। इसके बाद पोर्ट ब्लेयर में एक रात रुककर अगले दिन फेरी से हैवलॉक जा सकती हैं। वहां स्कूबा, स्नॉर्कलिंग या कयाकिंग में से अपनी पसंद की एक्टिविटी कर लें। इसके बाद बीच पर आराम करें और फिर वापस पोर्ट ब्लेयर आकर दिल्ली की फ्लाइट ले सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- andaman tourism/swan tours/incredible india

FAQ
अंडमान की कौन-सी भाषा है?
अंडमान में मुख्य रूप से हिंदी, बंगाली, तमिल और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है।
पोर्ट ब्लेयर का नया नाम क्‍या है?
भारत सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजय पुरम' कर दिया है।
अंडमान घूमने की परमिट फीस क‍ितनी है?
इंड‍ियन स‍िट‍िजेंस को अंडमान के मुख्य पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए परमिट नहीं चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।