Wayanad में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, यहां होटल भी मिलते हैं सस्ते

केरल का पहाड़ी जिला वायनाड अपनी खूबसूरती के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यह केरल का सबसे शांत और सबसे खास हिल स्टेशन हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर घूम कर बोर हो गए हैं, तो आपको वायनाड जाने का प्लान बनाना चाहिए। यहां आपको कैंपिंग, ट्रैकिंग और सुंदर झरने जैसी कई चीजों को देखने के मौका मिलेगा।
इस तरह करें ट्रिप प्लान

अगर आप वायनाड घूमने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ जाना चाहते हैं, तो आपको किसी ऐसी जगह जाना चाहिए, जहां आपको होटल सस्ते मिलें। इसके अलावा आप इस ट्रिप को ट्रेन से पूरा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेन से ट्रैवल करना आपको सस्ता पड़ेगा।
अगर आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो स्लीपर कोच में टिकट बुक कर सकते हैं।
स्लीपर कोच में आपको टिकट 400 से 500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।
अगर आप 3AC कोच में टिकट बुक करते हैं, तो आपको एक टिकट के लिए 1100 रुपये से 1500 रुपये के बीच पैसे देने होंगे।
इस तरह करें सस्ते में होटल बुक

अगर आप कम बजट में होटल बुक करने के टिप्स आपके काम आएंगे। आप ऑनलाइन ही होटल बुक कर लें।
इसके अलावा अगर आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो हॉस्टल में भी रहने का प्लान कर सकते हैं।
हॉस्टल के एक कमरे में 5 से 6 बैड होते है। कई कमरों में 4 और 3 बेड का ऑप्शन भी होता है। प्रति बैड आपको 300 से 400 रुपये देने होंगे। इस तरह आप पैसे बचा सकते हैं।
पुथेनकुन्न, अंबालावायल और मानंतवाड़ी में आपको सस्ते होटल मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- वायनाड जाएं तो इन वॉटरफॉल को जरूर देखें
वायनाड में घूमने के लिए जगह
बाणासुर सागर बांध (Banasura Sagar Dam)
वायनाड जिले में स्थित यह जगह अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मिट्टी बांध है। यहां का सुंदर नजारा आपको यहां पूरे दिन बैठने के लिए मजबूर कर देगा। बच्चों के साथ आप यहां बोटिंग कर सकते हैं। पहाड़ी की चोटी से गिरता बाणासुर झरना वाकई आपका मन मोह लेगा।
वायनाड वन्यजीव अभयारण्य (Wayanad Wildlife Sanctuary)

बच्चों के साथ घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां सुबह 7:00 बजे - सुबह 10:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:00 बजे के बीच ही एंट्री मिलती है।
एंट्री फीस- बच्चों के लिए 5 रुपये हैं।
यहां घूमने के लिए एक समय तय किया गया है, यात्रा समय केवल 1.5 घंटे है।
यहां कोई भी प्लास्टिक चीजें लेकर जाना मना है।
इसे भी पढ़ें- वायनाड में हैं तो जरूर करें ये 5 चीजें
पूकोडे झील (Pookode Lake)
झील देखने के लिए आप सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच जा सकते हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। लेकिन शाम 4:30 बजे के बाद आपको बोटिंग के लिए टिकट नहीं मिलेगी।
बोटिंग फीस-2 लोगों के साथ सवारी करने पर 20 मिनट के लिए के लिए 100 रुपये देने होंगे।
फिश स्पा- इसके लिए आपको अलग से 50 रुपये देने होंगे। इसे करने का मौका आपको केवल 10 मिनट मिलेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।