Top waterfall in himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश हिंदुस्तान का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यह राज्य अपनी असीम सुंदरता, अद्भुत दृश्य और आकर्षक जगहों की वजह से दुनिया भर में फेमस है।
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में जिस तरह ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और मनमोहक नजारे चार चांद लगाने का काम करते हैं, ठीक उसी तरह इस राज्य में स्थित कई वॉटरफॉल भी करते हैं।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसे कई वॉटरफॉल मौजूद हैं, जिन्हें देखना कई लोगों के लिए सपना होता है। इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल के कुछ टॉप वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नीचे यकीनन आपको गर्मी से भरपूर राहत मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश में स्थित सबसे खूबसूरत और चर्चित वॉटरफॉल का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले भागसूनाग वॉटरफॉल का नाम जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत वॉटरफॉल हिमाचल के मैक्लोडगंज से करीब 3 किमी की दूरी पर मौजूद है।
भागसूनाग वॉटरफॉल में जब करीब 30 फीट से भी अधिक ऊंचाई से पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ निहारने का मन करता है। यह वॉटरफॉल इसलिए भी प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कई लोग नहाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून के समय इस वॉटरफॉल का असली रूप देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें: North East India Travel: गर्मियों की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन हसीन और ठंडी जगहों पर मस्ती करने पहुंचें
चैडविक वॉटरफॉल की खूबसूरती और लोकप्रियता इस कदर प्रचलित है कि इसे शिमला की शान भी कहा जाता है। शिमला के घने जंगलों के बीच में मौजूद यह समर हिल्स से करीब 7 किमी की दूरी पर है।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद चैडविक फॉल से जब जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का दृश्य सभी को मोहित कर देता है। यह शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां कई लोग गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इसकी खूबसूरती चरम पर होती है।
यह विडियो भी देखें
हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। मनाली से कुछ ही दूरी पर मौजूद राहला वॉटरफॉल मनाली की शान माना जाता है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद राहला वॉटरफॉल ग्लेशियर पिघलने से निर्मित होता है। जो भी सैलानी मनाली घूमने के लिए पहुंचता है, वह राहला वॉटरफॉल की खूबसूरती को निहारने के लिए जरूर पहुंचता है। गर्मियों में यहां अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Long weekend in april 2024: अप्रैल में 2 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं
डलहौजी की हसीन वादियों में मौजूद सतधारा वॉटरफॉल हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय वॉटरफॉल में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़ों और बड़े-बड़े देवदार के पेड़ों में बीच में मौजूद यह वॉटरफॉल आपको जीवंत बना देगा।
सतधारा वॉटरफॉल का पानी क्रिस्टल की तरफ साफ दिखाई देता है। यहां कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचते रहते हैं। आपको बता दें कि सतधारा वॉटरफॉल के आसपास स्थित जंगल औषधीय गुणों की वजह पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@dharamshalaloca,life2everything
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।