भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

कम बजट में भारतीय रेल के पैकेज से घूमना बेहद आसान है। इसमें आपके खाने-पीने से लेकर अच्छे होटल और आने-जाने का पूरा खर्च शामिल होता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-12, 11:06 IST
couple tour package under budget

पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताना है, तो आप उनके साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। भारतीय रेल के पैकेज के जरिए घूमना आसान है, क्योंकि इसमें आपको ट्रैवल के लिए प्लानिंग नहीं करनी होगी। आपको कहां घूमना है और होटल कैसा होगा, इन सभी चीजों की तैयारियां भारतीय रेल के पैकेज में शामिल होती है। आप भारतीय रेल के पैकेज के जरिए भारत के किसी भी हिस्से में घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

शिमला टूर पैकेज 

shimla

  • इस पैकेज के लिए आप हर शुक्रवार टिकट बुक कर सकते हैं। 
  • चंडीगढ़ से इस टूर पैकेज की शुरुआत हो रही है। 
  • पैकेज फीस- प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,550 रुपये है। 
  • पैकेज में सभी सुविधाएं शामिल हैं।
  • इस पैकेज में आपको शिमला की फेमस जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- हनीमून कपल्स के लिए IRCTC का बड़ा तोहफा, इन पैकेज के जरिए कम बजट में जाएं घूमने

 

गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर टूर पैकेज 

gulmarg

  • पैकेज फीस- प्रति व्यक्ति 32,200 रुपये है। 
  • पैकेज की शुरुआत 20 अप्रैल से हो रही है। फ्लाइट के जरिए आप ट्रैवल कर पाएंगे। 
  • यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। 
  • पैकेज में फ्लाइट का टिकट और होटल से लेकर सभी सुविधाएं शामिल है। 
  • पैकेज में आपको एक साथ गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर घूमने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- भारत में कम बजट वालों के लिए बेस्ट हैं ये हनीमून प्लेस, मात्र 10 हजार में हो जाएगा ट्रिप प्लान

अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला और शिमला टूर पैकेज 

  • इस टूर पैकेज से आप हर दिन ट्रैवल कर सकते हैं। 
  • यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। 
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 26760 रुपये है। 

महेश्वर, मांडू, ओंकारेश्वर और उज्जैन टूर पैकेज

ujjain

  • इस पैकेज की शुरुआत इंदौर से हो रही है। 
  • आप हर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को इस पैकेज से घूमने जा सकते हैं। 
  • 2 रात और 3 दिनों का यह टूर पैकेज है। 
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10190 रुपये है। 
  • पैकेज में कैब से घूमने का खर्च, होटल और खाने पीने का खर्च शामिल है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।