इस ट्रेन की सीट पर मिलेगा फ्लाइट जैसा मजा, हवाई जहाज में भी नहीं होती होंगी ये सुविधाएं

इस ट्रेन की सीट पर बैठकर आपको फ्लाइट जैसा मजा आएगा, यहां तक कि इस ट्रेन में ऐसी भी कई सुविधाएं हैं जो हवाई जहाज में भी नहीं होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उस ट्रेन के बारे में जिसमें सफर करना बना देगा आपकी यात्रा को यादगार।
Updated:- 2018-07-23, 13:52 IST
tejas express

इस ट्रेन की सीट पर बैठकर आपको फ्लाइट जैसा मजा आएगा, यहां तक कि इस ट्रेन में ऐसी भी कई सुविधाएं हैं जो हवाई जहाज में भी नहीं होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उस ट्रेन के बारे में जिसमें सफर करना बना देगा आपकी यात्रा को यादगार। 

नई तेजस एक्सप्रेस नए लुक में दिल्ली पहुंच गई है। तेजस ट्रेन का नया लुक पहले से ज्यादा आकर्षक लग रहा है। साथ ही इस बार तेजस ट्रेन में कई खास सुविधाएं भी दी गई हैं। रेलवे जल्द ही नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा।

tejas express

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले रेल यात्रियों को जल्दी ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ तक शुरू किया जाना है। इस रुट पर पहली तेजस ट्रेन चलाई जा सकती है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री आगामी 15 अगस्त को इसका उद्घाटन कर सकते हैं। 

नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को भगवा, पीले और भूरे रंग से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है, इससे पहले तेजस एक्सप्रेस नीले रंग की थी। तेजस एक्सप्रेस को नया लुक कपूरथला कोच फैक्ट्री में दिया गया है। मालूम हो कि मोदी सरकार ने तीन रूट पर अत्याधुनिक तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। मई 2017 में सरकार मुंबई और गोवा के बीच एक तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर चुकी है। ये ट्रेन नीले रंग की है।

tejas express

तेजस ट्रेन की खासियत

साल 2016 में पहली तेजस ट्रेन मुंबई से गोवा के बीच चलाई गई थी। तेजस को सेमी हाईस्पीड ट्रेन कहा जाता है, क्योंकि इसके चलने की औसत गति सीमा भी 130 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। हलांकि इसे कुछ जगहों पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमा तक भी चलाया जा सकता है। औसत भारतीय ट्रेनों की स्पीड 56 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Read more: ‘हमसफर’ देगी दिल्ली से बिहार तक आपका साथ

tejas express

तेजस ट्रेन में सुविधाएं होंगी खास 

रेलवे विभाग तेजस ट्रेनों में हवाई यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के जैसी सुविधाएं देने की योजना बना रहा है। यात्रियों को उनके मनपसंद भोजन देने के साथ यात्रा के दौरान मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी, पढ़ने के लिए विशेष लाइटें, पानी रखने और विशेष फोन चार्जिंग प्वाइंट दिए जाएंगे। 

Read more: मॉर्डन पालकी में बैठकर आराम से करें वैष्णों देवी की यात्रा

बटन से खुलेंगे पर्दे: नई तेजस एक्सप्रेस की खिड़कियों पर ऑटोमेटिक तरीके से चलने वाले पर्दे लगाए गए हैं। इनकी खासियत यह है कि ये खिड़की में लगे दो शीशों के बीच फिट किए गए हैं। एक बटन के जरिए इन पर्दों को ऊपर या नीचे किया जा सकता है। नई तेजस एक्सप्रेस में स्वचालित इंटर कनेक्टिंग दरवाजे भी हैं। इससे चलती ट्रेन में भी एक कोच से दूसरे कोच में जाना काफी सुविधाजनक और सुरक्षित होगा।

फायर सेंसर और सीसीटीवी से लैस है ट्रेन: नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन फायर सेंसर और सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इसके प्रत्येक कोच में आग से बचाव के लिए फायर सेंसर लगे हैं जो डिब्बे में आग लगते ही अलार्म अलर्ट करेंगे। इसके अलावा इसके प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे कोच में नजर रखी जा सकेगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।