Fri Sep 25, 2026 | Updated 12:10 PM IST

भारत में कहां स्थित है सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर, जानें दर्शन से जुड़ी सभी जानकारियां

अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग मठ को तवांग मोनेस्ट्री के नाम से भी जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ है।  
Updated:- 2024-05-23, 12:57 IST
tawang monastery in arunachal pradesh largest buddha temple

अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में एक ऐसा सुंदर बौद्ध मंदिर है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह भारत के सबसे बड़े और सबसे खास बौद्ध स्थलों में से एक है। वैसे तो भारत में आपने विशाल बुद्ध मंदिरों के लिस्ट में लद्दाख हेमिस मठ, बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर और वाराणसी के सारनाथ में मूलगंध कुटी विहार के बारे में बहुत सुना होगा। लेकिन इनमें सबसे खास अरुणाचल प्रदेश का तवांग बौद्ध मठ है।

आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन यहां आपको अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप अरुणाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो आपको एक बार इस मंदिर में दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तवांग बौद्ध मठ के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

तवांग बौद्ध मठ के दर्शन करने कैसे पहुंचे? 

 largest buddha temple in indi

  • अगर आप फ्लाइट से यहां आ रहे हैं, तो आपको गुवाहाटी या तेजपुर हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट लेनी होगी। मंदिर से इसकी दूरी 143 किमी है। गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे या तेजपुर में सलूनीबारी हवाई अड्डे के लिए आपको टिकट मिलेगी। 
  • इसके अलावा बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए भी टिकट ले सकते हैं। तवांग से 166 किलोमीटर दूर यह स्थित है।
  • यह भारत के सबसे सुंदर मंदिर में से एक है।

इसे भी पढ़ें- नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन हसीन और ठंडी जगहों पर मस्ती करने पहुंचें

ट्रेन से तवांग कैसे पहुंचे?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Chinmoy Saikia (@chinmoy_saikiaa)

  • तवांग में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। निकटतम रेलवे स्टेशन तेजपुर में है। तवांग पहुंचने के लिए आप तेजपुर से कैब या कार किराए पर ले सकते हैं। हालांकि, यहां से कैब करने में आपको खर्चा अधिक होगा। 

इसे भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज, यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं

 

 

अरुणाचल प्रदेश के बौद्ध मठ में दर्शन करने से जुड़ी जानकारी

  • तवांग मठ की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक है। क्योंकि इस समय यहां का मौसम बहुत ज्यादा अच्छा होता है। 
  • तवांग मठ की यात्रा के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। लेकिन आप ये बात जानते होंगे कि पर्यटकों को अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) प्राप्त करना होगा, जिसमें तवांग भी शामिल है।
  • भगवान बुद्ध की 28 फीट ऊंची स्वर्ण प्रतिमा इस मंदिर में लोगों को दर्शन के लिए आकर्षित करती है।
  • तवांग मठ पर्यटक रात नहीं गुजार सकते। यहां आवास की सुविधा नहीं है।  हालांकि, पास में गेस्ट हाउस और होटल हैं जहां आप रुक सकते हैं।
  • तस्वीरें लेने से पहले हमेशा मठ के अधिकारियों से अनुमति ले लें। क्योंकि कुछ क्षेत्रों में तस्वीरें लेना प्रतिबंधित है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।