Coolest places in north east india: नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती को निहारने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर से लेकर त्रिपुरा और असम में ऐसी कई हसीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना लगभग हर किसी का सपना हो सकता है।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में ऐसी कई खूबसूरत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां की ठंडी हवाओं में आप खुद को भूल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको पूर्वोत्तर भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गर्मियों की छुट्टियों में यादगार समय बिता सकते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जगह की बात होती है, तो जीरो वैली का नाम जरूर शामिल रहता है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ठंडी हवाओं के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
समुद्र तल से करीब 5 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित जीरो वैली भारत की सबसे खूबसूरत वैली में से एक है। यह वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। अप्रैल-मई की तपती गर्मी में भी यहां का तापमान करीब 10°C से 15°C के बीच रहता है। यहां ट्रेकिंग और हाईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Nepal Travel: नेपाल का पोखरा या काठमांडू नहीं, बल्कि ये जगह अब सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
चेरापूंजी नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमे जाने वाली सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह भारत की एक ऐसी जगह है, जहां साल भर बारिश होती रहती है। इसलिए यहां का मौसम काफी ठंडा होता है।
चेरापूंजी सिर्फ साल भर बारिश ही नहीं, बल्कि अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। चेरापूंजी की ठंडी हवाओं के बीच में स्थित नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स, नोहशंगथियांग झरना, डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज और मावसई गुफा जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
अगर आप घूमने के साथ-साथ कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज भी करना पसंद करते हैं, तो फिर आपको गोइचा ला ट्रेक को एक्सप्लोर करने पहुंच जाना चाहिए। यह सिक्किम के साथ-साथ पूरे नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
समुद्र तल से करीब 16 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद गोइचा ला ट्रेक का तापमान 12°C से 10°C के बीच रहता है। सर्दी के मौसम में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है और हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है। इसलिए यहां सर्दी में कम और गर्मी के मौसम में अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में ठंडी जगह घूमने की बात हो रही हो और गंगटोक का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम भी देखा जाता है। सिक्किम की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध यह शहर अपनी असीम खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है।
गंगटोक नॉर्थ ईस्ट इंडिया की एक ऐसी जगह है, जहां सर्दी के मौसम में भारी बर्फबारी होती है, इसलिए यहां गर्मी के मौसम में भी तापमान बहुत कम रहता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Long weekend in april 2024: अप्रैल में 2 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं
नागालैंड राज्य की राजधानी कोहिमा अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में फेमस है। यह नॉर्थ ईस्ट इंडिया की एक ऐसी जगह है, जहां घूमने का सपना लगभग हर को कोई देखता है।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कोहिमा की गिनती भारत के सबसे आकर्षक पर्यटक स्थलों में की जाती है। देश के अन्य हिस्सों में जब भीषण गर्मी पड़ती है, जब भी यहां का तापमान 15°C से 20°C के बीच रहता है। कोहिमा में आप ट्रेकिंग और यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।