पहाड़ों पर घूमना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब पहाड़ों की खूबसूरती की बात आती है, तो लोग उत्तराखंड की वादियों को घूमना पसंद करते हैं। इसे देवभूमि भी कहते हैं। यहां पर कई सारे देवी-देवताओं का वास है। इसलिए हर साल उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। उत्तराखंड में एक ऐसी ही जगह है माणा गांव। इसे देख का पहला गांव भी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये वही गांव है जहां से पांडव स्वर्ग की ओर निकले थे। इसी वजह से वहां पर अब पांडवों की प्रतिमा भी बनाई गई है, ताकि जो व्यक्ति इस स्थान पर घूमने आए वो यहां के बारे में भी जान पाए। चलिए आपको भी बताते हैं माणा गांव कैसे पहुंचे और क्यों लगाई गई ये प्रतिमांए।
उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर बसा देश का पहला गांव माणा स्वर्ग कहा जाता है। ये चार धाम बद्रीनाथ से कुछ ही दूरी पर मौजूद, माणा 3219 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए यहां से वादियों का नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है। कई सारे लोग यहां पर इस गांव की खूबसूरती को निहारने आते हैं, तो कुछ को पसंद होता है कि वो इसके इतिहास के बारे में जान सके। ये पूरा गांव ट्रैकिंग और कई झरनों, प्राकृतिक पुलों और गर्म झरनों से भी घिरा हुआ है।
यह एक ऐसा गांव है जहां से सरस्वती निकलती भी है और यहां पर लुप्त हो जाती है। यहां पहुंचने के लिए पहले आपको हरिद्वार पहुंचना होगा। वहां से जोशीमठ के लिए बस जाती है। इसके बाद आपको वहां से 20 किमी दूर गोविंदघाट के लिए पब्लिक वाहन लेना है। यहां से आप 25 किमी की दूरी पूरी करक बद्रीनाथ पहुंचेगे। बद्रीनाथ से माणा गांव की दूरी महज 4 किलोमीटर है। इसलिए आप ट्रैकिंग या टैक्सी से वहां पहुंच सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
ऐसा कहा जाता है कि उत्तराखंड के माणा गांव से होकर ही पांडव स्वर्ग की ओर गए थे। कई लोगों को तो इसकी जानकारी है। लेकिन उन्हें नहीं है उनके लिए अब स्वर्गारोहिणी सतोपंथ मार्ग पर पांडवों की मूर्तियां लगाई गई हैं, जो आजकल तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सरस्वती नदी के तट पर स्थापित इन प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु अपनी तस्वीरें खिंचवाने के अलावा पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड का यह रिसोर्ट कई लोगों को करता है अपनी तरफ आकर्षित, ऐसा क्या है यहां?
इस तरह के आप गांव को घूमने और वहां पर पांडवों की मूर्ति के बारे में जानने के लिए जा सकते हैं। वहां से निकलने वाली सरस्वती नदी आकर्षण का केंद्र बनेगी। आपको इस गांव में घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कम लोग जानते हैं इंडिया के इन 3 हिल स्टेशन के बारे में, बहुत सस्ती हैं ट्रिप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Social media/ Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।