इस बार मांडू घूमने का बना लें प्लान, जहाज महल की खूबसूरती और रानी रूपमती की प्रेम कहानी जीत लेगी दिल

मध्य प्रदेश का मांडू शहर ऐतिहासिक महलों, खूबसूरत नजारों और रानी रूपमती-बाज बहादुर की प्रेम कहानी के लिए जाना जाता है। आप नवंबर में यहां घूमने का प्‍लान बना सकती हैं।
Updated:- 2026-10-25, 12:02 IST
mandu madhya pradesh travel tips

अगर आप इस बार नवंबर में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रही हैं, तो मध्य प्रदेश के मांडू को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल कर लें। यहां आपको पुराने महल, शानदार इमारतें, हरियाली और खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। खास बात तो यह है कि मांडू का नाम रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कहानी से भी जुड़ा हुआ है।

यहां के ऊंचे पहाड़ों से लेकर पानी के बीच बने जहाज महल तक, हर जगह की अपनी एक अलग खासियत है। इसकी एक और खास बात यह है क‍ि जब थोड़ी-थोड़ी ठंड शुरू होती है, तो यहां के नजारे देखने लायक होते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आप मांडू में कौन-कौन सी जगहें घूम सकती हैं। आइए जानते हैं-

मांडू में जरूर घूमें ये 5 जगहें

अगर आप मध्‍य प्रदेश के मांडू शहर जा रही हैं, तो यहां की ये 5 खूबसूरत जगहें जरूर घूमें। जैसे-

mandu madhya pradesh travel tips (1)

image credit- wikipedia

1. बाज बहादुर और रानी रूपमती का महल

आप अगर मांडू जाएं, तो रानी रूपमती के मंडप और बाज बहादुर के महल को देखना न भूलें। रानी रूपमती का मंडप एक ऊंचे पहाड़ पर बना है। यहां से नर्मदा नदी और दूर तक फैली घाटी का खूबसूरत नजारा आपको देखने को म‍िलेगा। खासकर सनसेट के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है।

यह भी पढ़ें- गणित के 'शून्य' से क्या है ग्वालियर के इस मंदिर का कनेक्शन? दीवार पर दर्ज है Zero का सबूत

2. जहाज महल

मांडू की सबसे खूबसूरत इमारतों की बात जब भी होती है तो जहाज महल का नाम जरूर लि‍या जाता है। दो तालाबों के बीच बना यह दो मंजिले का महल दूर से पानी में तैरते जहाज जैसा दिखाई देता है। इसकी बनावट इतनी खास है कि जो भी यहां आता है, वो फोटोग्राफी जरूर करता है।

3. हिंडोला महल

मांडू के ह‍िंडोला महल की दीवारें थोड़ी झुकी हुई हैं। इसी कारण इसे हिंडोला महल कहा जाता है। इसकी बनावट और दीवारों पर की गई नक्काशी बहुत ही सुंदर है और यह बाकी सभी इमारतों से एकदम अलग है।

4. अशर्फी महल और जामा मस्जिद

अगर आपको इतिहास और पुरानी इमारतों में दिलचस्पी है, तो इन दोनों जगहों को भी देखना न भूलें। बताया जाता है क‍ि जामा मस्जिद की बनावट के लिए दमिश्क की मस्जिद से प्रेरणा ली गई थी। इसके ठीक सामने अशर्फी महल बना हुआ है। आप यहां भी जा सकती हैं।

5. होशंग शाह का मकबरा

संगमरमर से बना यह मकबरा मांडू की सबसे खास ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है। माना जाता है कि ताजमहल बनवाने से पहले शाहजहां ने अपने कारीगरों को इसकी बनावट देखने और उससे प्रेरणा लेने के लिए भेजा था।

mandu madhya pradesh travel tips (2)

image credit- istock

मांडू कैसे पहुंचें?

यहां की खूबसूरत जगहों को जानने के बाद आपके मन में यह ख्‍याल जरूर आ रहा होगा क‍ि आख‍िर यहां पहुंचा कैसे जा सकता है? इसके ल‍िए-

  • हवाई रास्ते से: सबसे नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर में देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट है, जो मांडू से करीब 100 किलोमीटर दूर है। यहां से कैब या बस से पहुंच सकती हैं।
  • ट्रेन से: मांडू में रेलवे स्टेशन नहीं है। इंदौर और रतलाम तक आप ट्रेन से आ सकती हैं। यहां से आप कैब से जा सकती हैं।
  • सड़क से: आप इंदौर, उज्जैन, धार और भोपाल जैसे शहरों से सड़क के रास्ते मांडू पहुंच सकती हैं।

मांडू में कहां रुकें?

मांडू में आप अपने बजट के हिसाब से होटल, गेस्ट हाउस और प्राइवेट रिजॉर्ट देख सकती हैं। आपके ल‍िए बेहतर रहेगा कि ट्र‍िप पर निकलने से पहले स्‍टे करने की जगह पहले ही देख लें।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के इस गांव में बसती है साउथ सुपरस्‍टार महेश बाबू की जड़ें, क्यों इस जगह को देखने खिंचे चले आते हैं टूरिस्ट?

मांडू घूमने के लिए खास बातें

अगर आप मांडू घूमने का प्‍लान बना रही हैं, तो इसके बारे में कुछ बातें जान लें। जैसे-

  • नवंबर में घूमने का प्लान बना सकती हैं।
  • जहाज महल और रानी रूपमती का मंडप जरूर देखें।
  • सनसेट के समय मंडप से घाटी का नजारा देखना न भूलें।
  • सफर से पहले आने-जाने और रुकने की व्यवस्था कर लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Incredible india

FAQ
मांडू घूमने जाने का सबसे सही समय कौन सा माना जाता है?
नवंबर का महीना यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट रहता है, क्योंकि इस समय मौसम सुहाना होता है और हल्की-हल्की ठंड के बीच महल और पहाड़ बहुत खूबसूरत लगते हैं।
मांडू का 'जहाज महल' क्यों इतना खास माना जाता है?
जहाज महल दो तालाबों के बीच बना हुआ है, जिसकी वजह से यह दूर से पानी में तैरते हुए किसी बड़े जहाज जैसा दिखाई देता है।
मांडू पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन कौन सा है?
सबसे पास का एयरपोर्ट इंदौर में 'देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट' है। वहीं रेलवे स्टेशन के लिए भी इंदौर या रतलाम सबसे बेहतर विकल्प हैं, जहां से कैब या बस मिल जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।