ताजमहल और जामा मस्जिद पर भी है वक्फ बोर्ड का हक? जान लीजिए कौन करता है इनका संरक्षण

Are Taj Mahal And Jama Masjid The Property Of Waqf Board: क्या आप जानते हैं कि ताजमहल और जामा मस्जिद पर वफ्फ बोर्ड दावा करता है कि ये दोनों उनकी ही संपत्ति है। क्या आप जानते हैं, ताजमहल और जामा मस्जिद का संरक्षण कौन-करता है? 
Updated:- 2025-04-13, 08:30 IST
Are Taj Mahal And Jama Masjid The Property Of Waqf Board

Is the Taj Mahal Waqf property: पिछले काफी लंबे वक्त से वफ्क बिल चर्चाओं में है। इसे लेकर सड़कों से लेकर संसद तक विवाद मचा हुआ है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही नया वफ्क कानून लागू हो चुका है। वफ्क बोर्ड के पास भारत में काफी प्रॉपटी है। इन दिनों इसकी प्रॉपर्टीज को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। अब ताजमहल और जामा मस्जिद को लेकर भी विवाद शुरू हो चुका है। साल 1998 से ही ताजमहल के स्वामित्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुताबिक, ताजमहल वक्फ बोर्ड की ही संपत्ति का हिस्सा है। आइए जानें, क्या सच में ताजमहल और जामा मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति है?

यह भी देखें- क्या आपको पता है किस राज्य में सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति? किस शहर को कहा जाता है 'वक्फ कैपिटल'

ताजमहल पर किसका हक है?

Who has the right over Taj Mahal

ताजमहल भारत की एक राष्ट्रीय धरोहर है। ताजमहल का संरक्षण राष्ट्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया करता है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ही इसकी देखभाल करता है। यह पूरी तरह से भारत सरकार के अधीन है। वहीं, वक्फ बोर्ड का दावा है कि ताजमहल एक मस्जिद है। उनकी यह मांग भी है कि ताजमहल को वक्फ की ही संपत्ति घोषित कर देना चाहिए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट इस याचिका को खारिज कर चुका है। वफ्फ के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं था, जिससे वह ये साबित कर सके कि ताजमहल उसकी ही संपत्ति है। 

जामा मस्जिद वफ्फ बोर्ड की प्रॉपटी है? 

जामा मस्जिद को लेकर भी वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह वक्फ की प्रॉपर्टी है। इसका प्रबंधन और संरक्षण वक्फ बोर्ड द्वारा ही किया जाता है। इसका निर्माण शाहजहां ने एक धार्मिक स्थल के रूप में करवाया था। वक्फ बोर्ड और शाही इमाम मिलकर इसकी देखभाल करता है। 

वक्फ बोर्ड के पास कितनी संपत्ति है?

How much property does the Waqf Board have

वक्फ बोर्ड के पास भारत में बहुत-सी संपत्तियां हैं। वफ्फ की संपत्ति का आंकड़ा लाखों में है। सरकारी आंकड़ों की मानें, तो वफ्फ के पास भारत में करीब 9.4 लाख एकड़ जमीन मौजूद है। भारत में सबसे ज्यादा जमीन के मालिकों की लिस्ट में वफ्फ तीसरे नंबर पर आता है। सबसे ज्यादा जमीन सुरक्षा मंत्रालय और उसके बाद भारतीय रेलवे के पास है। पूरे भारत में कुल 32 वक्फ बोर्ड काम करते हैं। ये सभी अलग-अलग राज्यों में हैं। 

यह भी देखें- किस हिंदू राजा ने ताजमहल में भरवा दिया था भूसा? बना दिया था अस्तबल...बंधवा दिए थे घोड़े

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।