आंध्र प्रदेश के इस गांव में बसती है साउथ सुपरस्‍टार महेश बाबू की जड़ें, क्यों इस जगह को देखने खिंचे चले आते हैं टूरिस्ट?

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का पैतृक गांव बुर्रिपालेम आंध्र प्रदेश में है। अपनी जड़ों से जुड़े महेश बाबू ने 2.14 करोड़ रुपये लगाकर इस गांव को गोद लेकर संवारा है। अगर आपको शांति और सादगी पसंद है तो यहां की ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।
Updated:- 2026-10-23, 13:50 IST
village burripalem in andhra pradesh travel guide

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू को आपने पर्दे पर कई तरह के रोल प्‍ले करते हुए देखा होगा, लेकिन उनकी जिंदगी में एक जगह ऐसी भी है जिसका रिश्ता उनके दिल और परिवार से बहुत गहरा है। हम आंध्र प्रदेश के बुर्रिपालेम गांव की बात कर रहे हैं। दरअसल, यह गांव एक्‍टर के पिता और तेलुगु सिनेमा के जाने-माने स्टार कृष्णा का जन्मस्थान है। महेश बाबू ने भी अपने बचपन का कुछ समय इस गांव में अपनी दादी के साथ बिताया था।

यही वजह है कि इस जगह से उनका कनेक्‍शन सिर्फ एक बड़े स्टार का नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से प्यार करने वाले इंसान का है। ऐसे में अगर आप आंध्र प्रदेश घूमने का प्‍लान बना रही हैं, तो इस गांव को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं। यह जगह पर्यटकों को खूब पसंद आती है। खास बात तो यह है क‍ि इस गांव को महेश बाबू ने गोद भी ले रखा है। आइए यहां का पूरा ट्रैवल गाइड जानते हैं-

village burripalem in andhra pradesh travel guide (1)

image credit- magnific

घूमने के लिहाज से क्यों खास है बुर्रिपालेम?

आपको बता दें क‍ि यह जगह किसी बड़े ऐतिहासिक स्मारक की तरह मशहूर नहीं है। इसकी खासियत गांव की जिंदगी, स्थानीय संस्कृति और महेश बाबू के परिवार से जुड़ी कहानी है। इस गांव की सादगी ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आप यहां आकर इस गांव की सादगी को देख सकती हैं। साथ ही आसपास के इलाकों को भी ट्र‍िप में शामिल कर सकती हैं।

  • तेनाली: यह शहर अपनी साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है। यहां घूमकर आप आंध्र प्रदेश की स्थानीय संस्कृति को करीब से समझ सकती हैं।
  • अमरावती: यहां की बौद्ध विरासत और पुराने ऐतिहासिक अवशेष इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों को पसंद आएंगे।
  • मोव्वा वेणुगोपाल स्वामी मंदिर: कृष्णा जिले में मौजूद यह मंदिर आकर्षण का केंद्र ह‍ै। आप यहां भी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- भारत का ऐसा रेलवे स्टेशन जिसका नाम सबसे लंबा, पढ़ने में भी अटक जाती है जुबान

बुर्रिपालेम कैसे पहुंचें?

अगर आप आंध्र प्रदेश के बुर्रिपालेम जाने का प्‍लान बना रही हैं, तो आपके पास कई ऑप्‍शंस हो सकते हैं।

  • फ्लाइट से: अगर आप प्लेन से जा रही हैं, तो सबसे नजदीकी विजयवाड़ा एयरपोर्ट है। यहां से टैक्सी या बस लेकर आसानी से बुर्रिपालेम पहुंचा जा सकता है।
  • ट्रेन से: ट्रेन से आने वालों के लिए तेनाली रेलवे स्टेशन सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप तेनाली में रुक सकती हैं और वहां से लोकल गाड़ियों के जरिए गांव तक जा सकती हैं।
  • सड़क के रास्ते: बुर्रिपालेम तक सड़क मार्ग से भी आसानी से जाया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि निकलने से पहले रास्ते और लोकल गाड़ियों की जानकारी निकाल लें।

village burripalem in andhra pradesh travel guide (2)

image credit- magnific

बुर्रिपालेम घूमने क्यों जाएं?

इस गांव को देखने की वजह सिर्फ इतनी नहीं है कि इसका नाता सुपरस्टार महेश बाबू से है। यहां आकर आपको यह देखने और जानने को मिलेगा कि कैसे एक इंसान अपनी जड़ों और अपने परिवार के पुराने गांव के लिए दिल से काम करता है।

महेश बाबू ने क्यों लिया था बुर्रिपालेम गांव को गोद?

आपको बता दें क‍ि साल 2015 में महेश बाबू की एक फिल्म आई थी 'श्रीमंथुडु'। इस फिल्म में अपनी जड़ों की तरफ लौटने और गांव के विकास का संदेश दिया गया था। इसी से इंस्‍पायर्ड होकर एक्‍टर ने अपने पैतृक गांव बुर्रिपालेम को गोद लेने का फैसला किया था। गांव को गोद लेने के करीब एक साल बाद यानी मई 2016 में उन्होंने यहां जमीनी स्तर पर विकास का काम शुरू करवा दिया था।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश जाएं तो जरूर घूम आएं ये वाइल्डलाइफ सैन्चुरी

गांव की सूरत बदलने के लिए लगभग 2.14 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया गया। इसमें बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल में नए कमरे, कम्युनिटी हॉल जैसे काम शामिल थे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- AI/instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।