Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

भारत के इस गांव में द‍िखता है Venice का नजारा, पानी में तैरती हैं सड़कें; यहां पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड

व‍िदेश घूमने का सपना तो हर क‍िसी का होता ह‍ै। हालांक‍ि, कई बार लोग बजट के चक्‍कर में अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भारत में व‍िदेश घूमने का मजा लेना चाहती हैं तो केरल में बसे वेलियानाड गांव भी जा सकती हैं। यहां आपको Venice का नजारा देखने को म‍िलेगा।
Updated:- 2026-05-06, 10:51 IST
veliyanad village travel guide

हमारे यहां भारत में हर किसी को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। यहां घूमने के लिए एक से एक जगहें भी हैं, लेकिन फिर भी हर किसी का सपना विदेश जाने का होता है। हालांकि, यहां जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। सही प्लानिंग के साथ आपको बजट का भी ध्यान रखना होता है। पासपोर्ट और वीजा की भी जरूरत पड़ती है। आमतौर पर लोग अमरेका, इटली, पेरिस या स्विट्जरलैंड जाने का सपना देखते हैं।

ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि आप भारत में ही Venice वाली फीलिंग ले सकती हैं, तो शायद ही आप यकीन न करें, लेकिन एक ऐसा गांव है जहां आपको वेनिस का नजारा देखने को मिलेगा। यहां सड़कें पानी पर तैरती हुई नजर आती हैं। हम आपको इसी जगह के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

veliyanad village travel guide (1)

भारत में कहां है ये गांव?

हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, उसका नाम वेलियानाड है। ये केरल के अलप्पुझा जिले में कुट्टनाड क्षेत्र में है। ये इलाका अपने बैकवॉटर (पानी के रास्तों) के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां जमीन समुद्र तल से नीचे भी पाई जाती हैं, इसलिए चारों तरफ पानी और हरियाली का नजारा देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें- जापान-दुबई या व‍ियतनाम नहीं, कम बजट में Hong Kong की कर आएं सैर; पढ़ें 4 द‍िन का पूरा प्‍लान

इसे क्यों कहा जाता है भारत का वेनिस?

इस गांव की सबसे खास बात ये है कि यहां पानी ज्यादा देखने को मिलता है। यहां पर सड़कों की जगह नहरें और छोटे-छोटे जलमार्ग यानी सड़क पर भरे पानी हैं। यहां पर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव लेते हैं। खास बात तो ये है कि यहां पर घरों के पास ही पानी बहता है। इससे यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसी वजह से इसे वेनिस ऑफ इंडिया कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- भारत में कहां है Mini Thailand? कम बजट में इस जगह पर ले सकती हैं विदेश वाला मजा

यहां क्या-क्या कर सकती हैं आप?

  • बैकवॉटर बोटिंग का मजा
  • हाउसबोट का एक्सपीरियंस
  • नेचर फोटोग्राफी
  • गांव की लाइफ को करीब से देखें

घूमने का सही समय क्या है?

इस जगह पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक माना जाता है। इस दौरान मौसम थोड़ा ठंडा और सुहावना रहता है। हालांकि, ये पीक टाइम होता है। ऐसे में ऑफ सीजन यानी मई-जून के महीने में जा सकती हैं।

veliyanad village travel guide (2)

कैसे पहुंचे?

सबसे नजदीकी शहर अलप्पुझा है। यहां से आप टैक्सी या लोकल बोट के जरिए वेलियानाड पहुंच सकती हैं। नजदीकी रेलवे स्टेशन भी अलप्पुझा में ही है। यहां पर आपको अलप्पुझा में कई होटल और हाउसबोट स्टे करने के लिए मिल जाएंगे।आप अपने बजट के हिसाब से होटल या हाउसबोट ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से बेहद पास हैं ये 5 बर्फीले ठिकाने, 2 द‍िन में ट्र‍िप पूरी कर मंडे को ज्‍वॉइन करें ऑफि‍स

ये टिप्स आएंगे काम

  • बोटिंग करते समय लाइफ जैकेट जरूर पहनें
  • धूप से बचने के लिए टोपी और सनस्क्रीन रखें
  • पानी के पास सावधानी बरतें, खासकर बच्चों के साथ
  • लोकल नियमों का पालन करें
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें

यह भी पढ़ें- Beautiful Dams In India: क्या आपने देखे हैं भारत के ये सबसे खूबसूरत डैम्स? बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए हैं जन्नत

तो अगर आप भी भारत में वेनिस का नजारा देखना चाहती हैं तो आप केरल के वेलियानाड गांव जा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- insta/tripwithmp

Inside Image Credit- Incredible India Govt/insta/tripwithmp

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।