दिल्ली-NCR से बेहद पास हैं ये 5 बर्फीले ठिकाने, 2 द‍िन में ट्र‍िप पूरी कर मंडे को ज्‍वॉइन करें ऑफि‍स

Travel Tips: अगर आप भी रोज की भागदौड़, ऑफिस की टेंशन और द‍िल्‍ली की भीषण गर्मी से थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं, लेकिन छुट्टियां कम हैं, तो वीकेंड ट्रिप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अच्छी बात तो ये है कि दिल्ली-NCR के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप शुक्रवार शाम को निकलकर सिर्फ 2 दिन में आराम से घूम सकती हैं और सोमवार तक वापस आकर ऑफिस भी जॉइन कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-05, 13:34 IST
image

भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने-फिरने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वो हफ्ते भर की छुट्टी लेकर कहीं घूमने के लिए जा सकें। ऐसे में वीकेंड ही वो मौका होता है जब आप ट्रिप की प्लानिंग कर सकती हैं।

अगर आप दिल्ली-NCR में रहती हैं और यहां की भीषण गर्मी से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप वीकेंड में जा सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये जगहें दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं हैं और आप ओवरनाइट की जर्नी करके यहां पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं-

weekend trip near delhi ncr (1)

औली

अगर आपको दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच सुकून भरे पल बिताना है तो आप Auli भी जा सकती हैं। ये उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां चारों तरफ पहाड़ों के खूबसूरत नजारे और शानदार व्यू देखने को मिलेंगे। दिल्ली से औली की दूरी करीब 500 किलोमीटर है। आप यहां ठंडक का एहसास लेने के साथ-साथ एडवेंचर का मजा भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra Registration 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका

मनाली

ह‍िमाचल प्रदेश स्‍थ‍ित मनाली तो हमेशा से ही लोगों की पसंदीदा जगह रही है। यहां का मौसम ठंडा रहता है और पास में रोहतांग पास पर आपको बर्फ भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 540 किलोमीटर है। यहां आप बर्फ, नदी और खूबसूरत वैली देख सकती हैं। आप वीकेंड में यहां पर घूमने की प्लानिंग कर सकती हैं।

कुफरी

शिमला के पास बसा कुफरी एक छोटा लेकिन बहुत सुंदर हिल स्टेशन है। यहां आपको मई-जून की गर्मी में भी ठंडक का एहसास होगा। ये दिल्ली से काफी पास है। यहां जाने के लिए आपको करीब 360 किलाेमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- Kedarnath Dham: दिल्ली से जा रही हैं केदारनाथ, पहले जान लें रूट; रुकने की जगह और बजट की डिटेल

नारकंडा

अगर आप भीड़ से दूर कोई शांत और ठंडी जगह ढूंढ रही हैं, तो हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास स्थित नारकंडा से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। यहां का मौसम ठंडा रहता है और नजारे भी बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। दिल्ली से नारकंडा की दूरी करीब 425 किलोमीटर है। अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।

लैंसडाउन

लैंसडाउन को भी आप अपनी वीकेंड ट्रिप में शामिल कर सकती हैं। यहां आपको बर्फ भले न दिखे, लेकिन यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है। दिल्ली से ये करीब 250 से 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप कम समय में यहां पहुंच सकती हैं। बता दें कि लैंसडाउन, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला स्थित एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है।

यह भी पढ़ें- Summer Travel Tips: 3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा

weekend trip near delhi ncr (2)

कैसे बनाएं परफेक्ट वीकेंड प्लान?

यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जिससे आप अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं:

  • शुक्रवार शाम या रात को निकलें
  • शनिवार पूरा दिन घूमने में बिताएं
  • रविवार को दिन भर घूमें
  • रात को वापसी कर लें
  • सोमवार तक आराम से ऑफिस जॉइन कर लें

यह भी पढ़ें- Chuka Beach Weekend Getaway: यूपी में इस जगह ले सकती हैं बीच का मजा, मजेदार बीतेगा वीकेंड; मंडे ऑफिस भी नहीं होंगी लेट

इन बातों का रखें ध्यान

  • पहले से होटल और ट्रांसपोर्ट बुक कर लें
  • गर्म कपड़े जरूर साथ रखें
  • मौसम की जानकारी पहले ही ले लें

तो अगर आप भी कम समय में खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहती हैं ताे ये जगहें आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। बस आपको सही प्लानिंग करनी होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।