Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

Summer Vacation में बच्‍चों को घुमा लाएं ये ऐत‍िहासि‍क जगहें, कुछ नया सीखने का म‍िलेगा मौका

गर्मी की छुट्ट‍ियां शुरू होते ही हर कोई घूमने न‍िकल जाता है। कोई पहाड़ों पर जाता है, तो कुछ लोगों को बीच पसंद आता है। हालांक‍ि, माता-पि‍ता को लगता है क‍ि वो अपने बच्‍चों को ऐसी जगह ले जाएं जहां उन्‍हें कुछ नया सीखने का मौका म‍िले। हम आपको कुछ ऐति‍हास‍िक जगहों के बारे में बता रहे हैं ज‍हां आप बच्‍चों काे ले जा सकती हैं।
Updated:- 2026-05-04, 11:52 IST
summer vacation with kids

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। Summer Vacation आते ही पेरेंट्स के मन में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि बच्चों को कैसे समय दिया जाए, उन्हें कहां ले जाएं, जहां वो सिर्फ मजे ही न करें बल्कि उन्हें कुछ नया सीखने का मौका भी मिले। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता पिता बच्चों को उतना समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में बच्चों का आधे से ज्यादा समय मोबाइल और टीवी पर ही बीतता है। इससे उनमें धीरे-धीरे सीखने की आदत कम होती जा रही है।

ऐसे में अगर आप उन्हें ऐसी जगह घुमाने ले जाएं, जहां खेल-खेल में हिस्ट्री, कल्चर और साइंस के बारे में जानने का मौका मिले, तो ये छुट्टियां उनके लिए यादगार बन सकती हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां घूमने के साथ सीखने का भी मौका मिलता है। हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बच्चे किताबों से बाहर की दुनिया को समझते हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-

summer vacation with kids (1)

ताजमहल, आगरा

ये तो हम सभी जानते हैं कि ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। ये सिर्फ एक खूबसूरत इमारत नहीं, बल्कि प्यार का प्रतीक मानी जाती है। सफेद संगमरमर से बना ये मकबरा बच्चों को मुगलकाल के इतिहास और वास्तुकला के बारे में सिखाता है। इसकी बारीक नक्काशी और बड़ा सा परिसर बच्चों को जरूर पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- जापान-दुबई या व‍ियतनाम नहीं, कम बजट में Hong Kong की कर आएं सैर; पढ़ें 4 द‍िन का पूरा प्‍लान

आमेर किला, जयपुर

राजस्थान का आमेर किला भी अपनी भव्यता और राजसी अंदाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के खूबसूरत पैलेस, खासकर शीश महल, बच्चों को जरूर पंसद आएंगे। किले की ऊंचाई और वहां की पुरानी कहानियां बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। यहां बच्चों को हाथी की सवारी करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की इन 3 जगहों की सैर कराएगी बच्चों को देश प्रेम का अहसास, बार-बार जानें की करेंगे जिद्द

कुतुब मीनार, दिल्ली

दिल्ली का कुतुब मीनार तो हर कोई जानता है। यहां सालों साल पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। कुतुब मीनार भारत की सबसे ऊंची ईंटों से बनी मीनार है। ये जगह बच्चों को दिल्ली सल्तनत के इतिहास से रूबरू कराएगी।

हम्पी, कर्नाटक

हम्पी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। ये अपने पुराने खंडहरों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां की बड़ी-बड़ी चट्टानें और पुराने बाजार बच्चों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे। ये जगह बच्चों को विजयनगर साम्राज्य की कहानी बताएगी।

summer vacation with kids (2)

खजुराहो, मध्य प्रदेश

खजुराहो तो अपने खूबसूरत मंदिरों और बारीक नक्काशी के लिए दुनियाभर में फेमस है। इन मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश ने कराया था और इन्हें यूनेस्को का दर्जा भी मिला हुआ है।

यह भी पढ़ें- India Gate के पास स्थित हैं ये 3 जगहें, क्या आप गए हैं

मदुरै, तमिलनाडु

मदुरै एक बहुत पुराना शहर है। ये अपनी संस्कृति और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां का मीनाक्षी अम्मन मंदिर द्रविड़ शैली की वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। ये जगह बच्चों को भारत की पुरानी परंपराओं और कला के बारे में सिखाती है।

यह भी पढ़ें- Thailand Vs Vietnam: पहली बार विदेश यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए कौन सा देश है बेस्ट? जानें

तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बच्चे इस बार की छुट्टियों में कुछ नया सीखें तो इन ऐतिहासिक जगहों की ट्रिप जरूर प्लान करें। ये सिर्फ घूमने की जगह नहीं हैं, बल्कि उन्हें कुछ नया भी सिखाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।