Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:02 AM IST

Nautapa Travel Tips: नौतपा में बना लिया है परिवार के साथ लंबा ट्रिप प्लान? यात्रा के समय ध्यान रखें ये 4 जरूरी बातें

भीषण गर्मी में यात्रा करना अन्य मौसम की तुलना में कहीं ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि होटल से बाहर निकलते ही तेज धूप में यहां-वहां चलने से ज्यादा थकान महसूस होती है।
Updated:- 2026-05-21, 17:36 IST
nautapa travel tips 4 important things to Keep in mind

तपती गर्मी में ऐसे हजारों लोग होंगे, जिसने घूमने के लिए टिकट बुकिंग भी कर ली होगी। बुकिंग के बाद ट्रिप कैंसिल करना आसान नहीं होता। 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है, ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान घूमने जा रहे लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। गर्मी की वजह से अक्सर हर साल लाखों लोग बीमार पड़ते हैं। घर में ही इतनी ज्यादा गर्मी लगती है, तो घर के बाहर रहकर जगह-जगह घूमना कितना मुश्किल होगा। अगर आपने भी पूरे परिवार के साथ मई-जून में घूमने का प्लान बना लिया है, तो यात्रा के दौरान जरूरी बातों का ध्यान रखें।

यात्रा की सभी तैयारी पहले ही कर लें

नौतपा के दौरान अगर आप घूमने जा रही हैं, तो कोशिश करें कि होटल से लेकर कैब तक, हर चीज की बुकिंग एडवांस में ही कर लें। इससे बच्चों को भी गर्मी की वजह से परेशानी नहीं होगी और यात्रा मुश्किल नहीं लगेगी। अगर बुकिंग पहले से नहीं होगी, तो इस तपती गर्मी में यहां-वहां आपको साधन के लिए घूमना पड़ेगा। दूसरे शहर में जाकर होटल चुनना भी इतना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आप पहले से ही बुकिंग कर लेंगी, तो लोकेशन पर जाकर आपको किसी चीज का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

nautapa travel tips 4 important things to Keep in mind

जरूरी दवाइयां साथ रखें

यात्रा के समय अपने साथ जरूरी दवाइंया लेकर चलें। अगर परिवार में किसी को भी दिक्कत होगी, तो आप आराम से अपनी यात्रा पूरी कर लेंगी। बुखार, उल्टी, सिर दर्द और पेट दर्द की दवाइयां जरूर लेकर चलें। अक्सर ज्यादा गर्मी में बच्चों को इस तरह की परेशानी होने लगती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में रोमांस का नया ठिकाना, इन 3 देशों के लिए फ्लाइट्स हुईं सस्ती, पार्टनर के साथ अभी करें बुक

तेज धूप में न घूमें

भले ही आपने नौतपा के दौरान ट्रिप प्लान किया हो, लेकिन कोशिश करें कि दोपहर में होटल से बाहर न निकलें। आप सुबह और शाम के समय शहर में घूम सकती हैं। दोपहर में तेज धूप की वजह से बीमार पड़ने के चांस ज्यादा हो जाते हैं, लेकिन सुबह और शाम गर्मी रहने की बावजून सीधी धूप शरीर पर नहीं पड़ती, इसलिए यह घूमने में राहत देगा।

Summer travel tips

ठंडी जगहों पर जाएं

परिवार के साथ घूमने का प्लान बना ही लिया है, तो ठंडी जगहों पर जाना आपके लिए अच्छा ऑप्शन होगा। हालांकि, ऐसे कई लोग होंगे, जो ऐसी जगहों पर जाने का प्लान कर चुके होंगे, जहां गर्मी ज्यादा होती है, तो अपने साथ हल्के कपड़े, छाता, टोपी और स्टॉल लेकर चलें। पानी पीते रहें और हल्का भोजन करं। तले हुए भोजन खाने से बचें, क्योंकि गर्मी में यह नुकसान कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC का राजस्थान टूर प्लान चर्चा में क्यों है? जानें पैकेज और बजट से जुड़ी सभी जानकारी

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।