Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

गर्मी की छुट्टियों में रोमांस का नया ठिकाना, इन 3 देशों के लिए फ्लाइट्स हुईं सस्ती, पार्टनर के साथ अभी करें बुक

बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे यात्रियों को इससे अच्छा मौका नहीं मिलने वाला। कुछ देशों में इस समय टूरिस्ट भी कम होते हैं, जिस वजह से फ्लाइट और होटल दोनों सस्ते मिल सकते हैं।
Updated:- 2026-05-15, 18:00 IST
cheapest international flights from delhi for couples

गर्मी की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है।कई बार विदेश घूमने का सपना सिर्फ इसलिए अधूरा रह जाता है, क्योंकि फ्लाइट टिकट बहुत ज्यादा महंगी होती है, लेकिन इस बार आप पार्टनर के साथ सस्ती टिकट में विदेश घूमकर वापस आ सकती हैं। दिल्ली से विदेश जा रही कई फ्लाइट की टिकट सस्ती हो गई है। ऐसे में आप अभी से आने-जाने की टिकट बुक करके रख सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में उन खूबसूरत विदेशी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सस्ते में टिकट बुक कर सकती हैं।

थाइलैंड

मई-जून में थाइलैंड घूमना आपको सस्ता पड़ सकत है। भारतियों के लिए यह जगह सबसे सस्ती विदेशी टूरिस्ट प्लेस में से एक है। दिल्ली से थाइलैंड की टिकट प्राइस इस समय लगभग 12 हजार रुपये तक पहुंच गया है। पहले जहां, 15 हजार रुपये तक आपको एक तरफ के रूट के देने पड़ रहे थे, अब यह और भी सस्ता हो गया है। आप पहले ही आने-जाने की टिकट बुक कर सकती हैं।

  • क्या खास है? यह जगह बीच, शॉपिंग, स्ट्रीट फूड और नाइटलाइफ के लिए अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिए हैं मई 2026 के सबसे सस्ते टूर पैकेज, यहां पढ़ें 15 हजार में किन जगहों पर घूम पाएंगी आप

Cheap international flights

मलेशिया

यह जगह उन लोगों के लिए अच्छा है, जो मॉर्डन सिटी और नेचर दोनों जगह घूमना पसंद करते हैं। मलेशिया अपनी खूबसूरत इमारतों के लिए भी जाना जाता है। दिल्ली से मलेशिया की फ्लाइट मई-जून में 12 हजार रुपये से 14 हजार रुपये तक भी जा रही है, जबकी इसका प्राइस अधिकतम 20 हजार रुपये से ऊपर ही रहता है। आप छुट्टियों में परिवार के साथ या पार्टनर के साथ मलेशिया जाना चाहती हैं, तो बुकिंग पहले ही कर लें।

इसे भी पढ़ें- जून की तपती गर्मी में फिक्स हो गई शादी? हनीमून के लिए इन ठंडी जगहों पर बना सकती हैं ट्रिप प्लान

Budget international travel

वियतनाम

वियतनमा अपने स्ट्रीट फूड, खूबसूरत पहाड़ और हैलॉन्ग बे जैसी जगहों के लिए जाना जाता है। यह भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा बजट में घूमने वाली विदेशी जगह में से एक है। जो यात्री ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं, लेकिन विदेशी लोकशन का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, तो बिना सोचे वियतनाम जा सकते हैं। यहां घूमना आपको सस्ता पड़ेगा, क्योंकि इस समय यहां की फ्लाइट भी 12 हजार रुपये से 14 हजार रुपये तक हो गई है।

Thailand tourism

इन जगहों के अलावा आप नेपाल घूमने भी जा सकती हैं, क्योंकि फ्लाइट टिकट का प्राइस इस समय 6000 रुपये तक पहुंच गया है। भारतीयों के लिए यह विदेशी जगह भी सबसे सस्ती विदेशी जगहों में से एक मानी जाती है। यहां आपका होटल और खाने-पीने पर खर्च भी कम आएगा।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।