Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

जून की तपती गर्मी में फिक्स हो गई शादी? हनीमून के लिए इन ठंडी जगहों पर बना सकती हैं ट्रिप प्लान

हनीमून की इन फेमस जगहों की खास बात यह है कि आप यहां 50 हजार के अंदर ट्रिप प्लान करके आ सकती हैं। जिन यात्रियों का बजल लगभग 30 हजार रुपये तक है, वह भी यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।
Updated:- 2026-05-13, 17:21 IST
image

जून के महीने में शादी करने जा रहे कपल्स, अभी तक अपने हनीमून ट्रिप की प्लानिंग करने में परेशान हो रहे हैं, तो आपको अब लोकेशन ढूंढने की जरूरत नहीं है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां जून के महीने में भी 30 डिग्री से तापमान कम रहता है। अगर आप बजट में ठंडी जगह पर हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो इस लिस्ट को अभी से सेव करके रख सकती हैं। हनीमून का समय ऐसा होता है, जब आपको एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पल बिताने और थकान से थोड़ा रिलैक्स करने का मौका मिलता है।

मनाली 

हिमाचल प्रदेश में स्थित इस जगह को आप अपनी लिस्ट में सबसे पहले रख सकती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जून में भी यहां आपको ठंडा मौसम मिलेगा। मई-जून में यहां का तापमान करीब 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है। हनीमून के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

irctc-budget-tour-package-for-honeymoon-couple

शिमला

लंबा ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आप शिमला और मनाली दोनों जगह जा सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि दोनों की लोकेशन अलग-अलग है। शिमला की ऊंचाई कम है, इसलिए यहां आपको यात्रियों की भीड़ ज्यादा देखने को मिल सकती है, लेकिन इसे भी हनीमून के लिए अच्छा माना जाता है। यहां का तापमान जून में लगभग 15 से 30 डिग्री के बीच ही रहता है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिए हैं मई 2026 के सबसे सस्ते टूर पैकेज, यहां पढ़ें 15 हजार में किन जगहों पर घूम पाएंगी आप

दार्जिलिंग

ठंडे मौसम वाली जगह ढूंढ रहे यात्रियों कि लिए दार्जिलिंग जन्नत की तरह लग सकता है। क्योंकि, यहां का मौसम जून में सबसे ज्यादा सुहावना रहता है। हालांकि, ध्यान रखें कि यहां घूमने का खर्च आपको मनाली और शिमला के मुकाबले थोड़ा ज्यादा लग सकता है। यहां का तापमान जून में 11 से 20 डिग्री तक रहता है।

June honeymoon destinations India

गंगटोक

दार्जिलिंग से लगभग 4 घंटे की दूरी पर स्थित गंगटोक भी हनीमून के लिए अच्छी जगह में से एक है। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद करने वाले कपल्स को यह जगह पसंद आ सकती है। यहां मठ, झीलें और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने के लिए लोग जाते हैं। जून में यहां का तापमान भी 30 डिग्री से कम ही रहता है।

cold places for honeymoon in June

सिक्किम

भारत में अगर जून के महीने में ठंडी जगहों की बात होती है, तो सिक्किम का नाम जरूर आता है। बर्फीली पहाड़ियों, शांत मठों और खूबसूरत झीलों के लिए यह जगह फेमस है। जून में यहां का तापमान लगभग 13 से 22 डिग्री तक रहता है और नजारे भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। ध्यान रखें कि यहां घूमने का खर्च ऊपर बताई जगहों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- भारत के इस गांव में द‍िखता है Venice का नजारा, पानी में तैरती हैं सड़कें; यहां पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।