IRCTC ने लाइव कर दिया है East India के 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज, मात्र 30 हजार रुपये में इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ हजारों लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि, इस तपती गर्मी में यात्रा से जुड़ी सभी तैयारी का खास तरीके से प्लान करना जरूरी है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए, रेलवे की तरफ से टूर पैकेज लाइव किया गया है। अब लोगों को इस गर्मी में यात्रा की प्लानिंग करने की चिंता नहीं करनी होगी। ट्रेन टिकट बुक करने से लेकर होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने की हर चीज का ख्याल रेलवे की तरफ से रखा जाएगा, इसलिए आपको केवल पैकेज की टिकट बुकिंग और मिलने वाली सुविधाओं पर ध्यान रखना है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, आप अपने बजट के अनुसार इनका चुनाव कर सकती हैं।
पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से हो रही है।
- पैकेज से घूमने के लिए पहले आपको अपने खर्च से पोर्ट ब्लेयर पहुंचना होगा।
- पैकेज की शुरुआत 25 मई से होगी।
- पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज का नाम EXOTIC ANDAMAN HOLIDAYS - GOLD है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22350 रुपये है।
पुरी टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है।
- पैकेज में आपको 4 रात और 5 दिन घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 26 मई से शुरू हो जाएगा, इसके बाद आप हर गुरुवार यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आप ट्रेन से यात्रा कर पाएंगी।
- इसमें घूमने के लिए आपको कैब की की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,310 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के 3 सबसे सस्ते शिरडी टूर पैकेज से करें बाबा के दर्शन, जानें इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं?
कामाख्या देवी दर्शन
- इस पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से हो रही है।
- पैकेज में आपको 1 रात और 2 दिन घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 27 मई से शुरू हो जाएगा, इसके बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- इसमें घूमने के लिए आपको बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम DIVYA MAA KAMAKHYA DARSHAN TOUR EX-GUWAHATI है।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 5,580 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC ने पहले ही लाइव कर दिए हैं जून के टूर पैकेज, 50 हजार रुपये में कई जगहों पर घूम सकती हैं आप
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।