Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

IRCTC का राजस्थान टूर प्लान चर्चा में क्यों है? जानें पैकेज और बजट से जुड़ी सभी जानकारी

राजस्थान के इस टूर पैकेज में यात्रियों को शेयरिंग वाहन से यात्रा करवाई जाएगी। जिस भी यात्रियों ने यह पैकेज बुक किया है, उनके साथ ही आप सफर कर पाएंगे। पर्सनल वाहन का इसमें ऑप्शन नहीं मिलता है।
Updated:- 2026-05-19, 13:34 IST
irctc rajasthan tour package budget all details

रेलवे की तरफ से राजस्थान का ऐसा टूर पैकेज लाइव किया गया है, जिसमें आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। पैकेज में रहने के लिए होटल और घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी, इसलिए यात्रियों को यह टूर पैकेज काफी पसंद आ रहा है। आप भी अगर इस टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना रही हैं, तो बुकिंग से पहले आप इसमें कितने दिन कहां ठहरने का मौका मिलेगा और सुविधाएं क्या-क्या मिलेंगी, इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी पहले ही डाल दी गई है। सभी जानकारी को अपनी सुविधा अनुसार मिला लें इसके बाद ही बुकिंग करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

राजस्थान टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत जयपुर से हो रही है
  • पैकेज में आपको अजमेर, जयपुर, पुष्कर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज का नाम JAIPUR - AJMER - PUSHKAR - UDAIPUR - JAIPUR है।
  • पैकेज की शुरुआत 24 मई से हो जाएगी, इसके बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर सकती हैं।
  • पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के 3 सबसे सस्ते शिरडी टूर पैकेज से करें बाबा के दर्शन, जानें इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं?

Rajasthan tour package

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पैकेज फीस 16,610 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 11,680 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10,910 है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस अलग है, आपको 9,120 रुपये देने होंगे।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

Indian Railways tourism

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • पैकेज की शुरुआत जयपुर से हो रही है, इसलिए सबसे पहले आपको दूसरे शहरों से जयपुर पहुंचना होगा।
  • आप रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/हवाई अड्डे से आ रही हैं, तो आपको एसी कैब से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा मिलेगी।
  • इसी कैब से आपको दर्शनीय स्थलों की सैर भी करवाई जाएगी।
  • पैकेज फीस में केवल नाश्ता मिलेगा, लंच और डिन के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
  • एसी होटल में रात गुजारने का मौका मिलेगा।
  • टोल, पार्किंग और सभी लागू कर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने पहले ही लाइव कर दिए हैं जून के टूर पैकेज, 50 हजार रुपये में कई जगहों पर घूम सकती हैं आप

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।