मुंबई से वाराणसी मात्र 16 हजार में जाएं घूमने, IRCTC का यह पैकेज है खास

वाराणसी, जिसे आप काशी और बनारस के नाम से भी जानते हैं। यह भारत का केवल एक शहर नहीं, बल्कि इसे भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है। इस शहर की सबसे बड़ी खूबसूरती यहां बहने वाली गंगा नदी और उसके किनारे बसे खूबसूरत घाट हैं। आप अगर मुंबई में रहती हैं और वाराणसी के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतों और गंगा घाटों को घूमने का प्लान कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। भारतीय रेलवे ने मुंबई से वाराणसी के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लाइव किया है, जिसका खर्च बहुत ज्यादा नहीं है। इस पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी आप इस आर्टिकल में विस्तार से पढ़ सकती हैं।
IRCTC मुंबई से वाराणसी टूर पैकेज की जरूरी जानकारी
पैकेज टिकट बुक करने से पहले यात्री इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ध्यान से पढ़ लें। रेलवे का टूर पैकेज भरोसेमंद है, लेकिन कुछ पैकेज में सभी सुविधाएं शामिल नहीं होतीं। उदाहरण के लिए, कई पैकेज में खाने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। ऐसे में यात्रियों को पैकेज फीस देने के बाद यात्रा के दौरान खाने-पीने पर अलग से खर्च करना पड़ सकता है।
पैकेज की खास जानकारी
- शुरुआत की तारीख- 27 जुलाई 2026
- कहां घुमाया जाएगा?- वाराणसी और प्रयागराज
- पैकेज का नाम- PRAYAGRAJ & VARANASI EX CSMT
- पैकेज कोड- WMR164
- कुल अवधि- 4 रात और 5 दिन
मुंबई से वाराणसी IRCTC टूर पैकेज की कीमत कितनी है?
पैकेज टिकट की बुकिंग आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ से कर सकती हैं। अगर आप को यह पैकेज नहीं मिल पा रहा है, तो गूगल पर सही से खोजने के लिए PRAYAGRAJ & VARANASI EX CSMT के साथ में IRCTC Tourism लिखकर भी सर्च करें। इससे आपके सामने सीधे वही पैकेज दिखाई देगा।। इससे आपके सामने सीधा वही पैकेज खुल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- रेलवे का Spiritual South India टूर पैकेज है खास, कम बजट में करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर: 23,099 रुपये प्रति व्यक्ति
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर: 15,599 रुपये प्रति व्यक्ति
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर: 13,099 रुपये प्रति व्यक्ति
IRCTC वाराणसी टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
वाराणसी टूर पैकेज टिकट बुक करते समय यात्री ध्यान रखें कि पैकेज फीस हर यात्री के अनुसार तय की गई है। आपके साथ अगर बच्चे भी सफर कर रहे हैं, तो उनके लिए आपको अलग से फीस देनी होगी। अपनी पैकेज फीस में आप किसी अन्य यात्री को साथ नहीं ले जा सकते।
पैकेज में शामिल सुविधाएं
- पैकेज फीस में वापसी की ट्रेन टिकट का खर्च शामिल है।
- प्रयागराज और वाराणसी में डीलक्स होटलों में रुकने की सुविधा का खर्च फीस में शामिल है।
- पैकेज फीस में आपको ग्रुप के साथ शेयरिंग में शहर में घूमने के लिए AC गाड़ी या बस की सुविधा मिलती है।
- नाश्ता और रात के खाने का खर्च पैकेज फीस में शामिल है। दोपहर के भोजन के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे।
इसे भी पढ़ें- मुंबई से तिरुपति बालाजी के दर्शन का बना रही हैं प्लान? IRCTC का यह टूर पैकेज आएगा पसंद
रेलवे की वेबसाइट पर आपको लगभग सभी पैकेज में शहर में घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा दी जाती है। मुंबई से घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए यह पैकेज इसलिए खास है, क्योंकि उन्हें वाराणसी जाकर यात्रा से जुड़ी कोई भी तैयारी नहीं करनी होगी। सभी तैयारियां आपके लिए रेलवे पहले से ही करके रखता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific, irctc official website
- IRCTC टूर पैकेज बुक करने का क्या फायदा है?
- एक ही बुकिंग में कई सेवाएं मिल जाती हैं, जिससे यात्रा के लिए योजना बनाना आसान हो जाता है।
- क्या IRCTC टूर पैकेज कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस मिलता है?
- हमेशा पूरा पैसा नहीं मिलता है। रद्द करने की तारीख के अनुसार कुछ अमाउंट कैंसिल फीस के रूप में काटी जाती है।
- IRCTC टूर पैकेज से हर दिन यात्रा कर सकते हैं?
- नहीं, तय तारीख के अनुसार ही आप रेलवे के पैकेज से सफर कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।