Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:16 PM IST

IRCTC के 3 धार्मिक टूर पैकेज का बजट देखें यहां, परिवार के साथ दर्शन के लिए है बेस्ट

बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए टूर पैकेज से सफर करना अच्छा हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें एक ही पैकेज में ट्रेन यात्रा, रहने, खाने और प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा मिल जाती है।
Updated:- 2026-07-19, 16:05 IST
irctc 3 spiritual tour packages under budget to travel with family

भारत अपने ऐतिहासिक मंदिरों के लिए दुनियाभर में फेमस है। कुछ ऐसे मंदिर हैं, जहां हर साल लाखों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। त्योहारों के समय इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ संभालना मुश्किल हो जाता है। भारत के कुछ मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं हैं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत वास्तुकला के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि देश-विदेश से लोग इन पवित्र स्थलों के दर्शन करने के लिए आते हैं। भक्तों की श्रद्धा और भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने भी यात्रियों के लिए टूर पैकेज की सुविधा शुरू की है, ताकि उन्हें धार्मिक यात्रा के दौरान परेशानी न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे के 3 बजट वाले धार्मिक टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

अयोध्या टूर पैकेज का बजट

इस पैकेज की शुरुआत 24 जुलाई से हो रही है, जिसमें आपको अयोध्या के साथ-साथ प्रयागराज और वाराणसी भी घुमाया जाएगा। पैकेज का नाम PRAYAGRAJ, AYODHYA & VARANASI EX MUMBAI है। इसकी शुरुआत मुंबई से होगी। पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए शेयरिंग बस की सुविधा मिलेगी।

  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 34500 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27000 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ दर्शन का प्लान बनाती हैं, तो प्रति व्यक्ति 25555 रुपये देने होंगे।

IRCTC tour packages

माता वैष्णो देवी टूर पैकेज

वैष्णो देवी के इस टूर पैकेज की शुरुआत भी दिल्ली से 24 जुलाई को हो रही है। पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है, जिसमें आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी। एक बार पैकेज शुरू हो जाने के बाद आप हर शुक्रवार और शनिवार इस पैकेज से यात्रा कर सकते हैं। पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEK-END) है।

  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 13815 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा का प्लान करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10005 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8420 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 7465 रुपये है।
  • यह रेलवे के सबसे सस्ते टूर पैकेज में से एक है।

Religious travel India

GODAVARI TEMPLE TOUR पैकेज

इस पैकेज में आपको आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में स्थित अन्नावरम और कोनासीमा घूमने का मौका मिलेगा। पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 24 जुलाई से होगी। पैकेज का नाम GODAVARI TEMPLE TOUR है। पैकेज में आपको 3 दिन और 4 रातों तक आंध्र प्रदेश के धार्मिक स्थल और फेमस जगहों पर घुमाया जाएगा। इस पैकेज में भी आप ट्रेन से यात्रा करेंगी।

  • पैकेज फीस- 3AC कोच में 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7490 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ जाने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6680 रुपये देने होंगे।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 6140 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई से तिरुपति बालाजी के दर्शन का बना रही हैं प्लान? IRCTC का यह टूर पैकेज आएगा पसंद

Temple tours India

इन सभी रेलवे की टूर पैकेज की टिकट आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से पढ़ सकती हैं। आर्टिकल में बताई गई जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर दिए गए टूर पैकेज के अनुसार है। यहां से टिकट बुक करने का प्रोसेस भी आसान है।

इसे भी पढ़ें- रेलवे का Spiritual South India टूर पैकेज है खास, कम बजट में करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific, Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।