मुंबई से तिरुपति बालाजी के दर्शन का बना रही हैं प्लान? IRCTC का यह टूर पैकेज आएगा पसंद

तिरुपति बालाजी मंदिर जिसे तिरुमला वेंकटेश्वर मंदि के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के सबसे अधिक दर्शन करने वाले मंदिरों में से एक है। यह मंदिर तिरुपति शहर से लगभग 22 किमी दूर तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित है। हर साल लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं, हालांकि अब टूर ऑपरेटर भी यात्रियों को यहां आरामदायक दर्शन के लिए टूर पैकेज की सुविधा देने लगे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिसकी शुरुआत मुंबई से हो रही है। पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं और इसका बजट क्या है। इसके बारे में भी आप जान पाएंगी।
तिरुपति बालाजी पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश के तिरुमला पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। पैकेज से यात्रा करने का फायदा यह है कि इससे श्रद्धालुओं को कम समय में धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलता है।
- पैकेज की शुरुआत कल्याण, लोकमान्य तिलक (टी), मुंबई, पुणे, सोलापुर और ठाणे से हो रही है। इसका अर्थ है कि आप इन सभी जगहों से टिकट बुक कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको तिरुपति और कोल्हापुर घुमाया जाएगा।
- 29 जुलाई से इस पैकेज की शुरुआत होगी और आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में ट्रेन से आप मुंबई से तिरुपति पहुंचेंगे।
इसे भी पढ़ें- 16 हजार में 7 जगहों पर घूमने का मौका, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?
पैकेज फीस क्या है?
ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से रेणिगुंटा (RU) तक जाएगी। यात्री अपनी सुविधा अनुसार ठाणे (18:45 बजे), कल्याण (19:10 बजे) और पुणे (22:10 बजे) बोर्डिंग कर सकते हैं। ट्रेन अगले दिन 12:55 बजे रेणिगुंटा पहुंचेगी।
- इस टूर पैकेज में 3एसी इकोनॉमी (3AC Economy) क्लास औरस्लीपर कोच में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल रहा है।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 29,550 रुपये प्रति व्यक्ति है। दो व्यक्तियों के साथ (Twin Sharing यात्रा करने पर 18,350 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। इसी कोच में तीन व्यक्तियों के साथ (Triple Sharing) यात्रा करने पर फीस 15,150 रुपये प्रति व्यक्ति है।
- स्लीपर कोच में अकेले यात्रा करने पर फीस 26,300 प्रति व्यक्ति है। दो व्यक्तियों के साथ (Twin Sharing) 15,100 प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के साथ (Triple Sharing) 11,900 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे।
इसे भी पढ़ें- रेलवे का Spiritual South India टूर पैकेज है खास, कम बजट में करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन
पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?
कम्फर्ट श्रेणी के लिए 3एसी इकोनॉमी और स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए नॉन एसी स्लीपर क्लास की कोच के आने-जाने का टिकट का खर्च शामिल है। शेयरिंग एसी वाहन की सुविधा भी मिलेगी और रहने के लिए होटल की सुविधा भी दी जा रही है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।