Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

रेलवे का Spiritual South India टूर पैकेज है खास, कम बजट में करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन

पैकेज बुक करने से पहले जान लें कि इसमें यात्रा से जुड़ी सभी सुविधाएं शामिल नहीं है। जैसे फ्लाइट टिकट का प्राइस अगर एयरलाइंस की तरफ से बढ़ाया जाता है, तो इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
Updated:- 2026-07-12, 15:19 IST
irctc spiritual south india tour package must visit these magnificent temples on a low budget

IRCTC के साउथ इंडियन टूर पैकेज में आपको एक साथ कई मंदिरों के दर्शन करवाए जा रहे हैं, इसलिए टिकट बुकिंग से पहले आपको रूट के बारे में जान लेना चाहिए। पैकेज आपके शहर से शुरू हो रहा है, तो ही टिकट बुक करें, क्योंकि इसमें गलती हुई तो आपको ट्रेन लेने के लिए दूसरे स्टेशन पर पहुंचना होगा। साउथ इंडिया के फेमस मंदिरों के दर्शन करवाने वाले इस पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिनों तक घूमने का मौका मिलने वाला है। पैकेज में और क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे।

Spiritual South India टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

पैकेज में दोपहर का खाना नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही मेन्यू पहले से ही तय होगा। आप अलग खाना चुनती हैं, तो इसके लिए आपको अलग से पे करना होगा। पैकेज से जुड़ी जानकारी आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से भी पढ़ सकती हैं। यहां से टिकट बुक करने का प्रोसेस आसान है।

  • पैकेज में आपको कन्नियाकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम और त्रिवेन्द्रम दर्शन करवाया जाएगा।
  • पैकेज का नाम SPIRITUAL SOUTH INDIA EX BHUBANESWAR है।
  • पैकेज कोड SCBA45 है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।

irctc

पैकेज फीस क्या है?

पैकेज फीस 7 दिनों के हिसाब से तय किया गया है। इसकी शुरुआत 24 जुलाई 2026 से होने जा रही है। पैकेज टिकट आप पहले बुक कर सकती हैं, लेकिन यात्रा 24 को ही शुरू होगी। इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है।

  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 55710 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 53505 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 45230 रुपये तय की गई है।

इसे भी पढ़ें- कैंची धाम से गोलू देवता मंदिर पहुंचने में कितना समय लगेगा? पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड

Spiritual South India tour

पैकेज फीस में क्या सुविधाएं शामिल है?

आने-जाने की फ्लाइट टिकट का खर्च, पैकेज फीस में शामिल है। एसी होटल में रहने की सुविधा भी पैकेज फीस में दी जा रही है। 6 दिन नाश्ता और 6 दिन रात का खाना मिलेगा। साथ ही सभी जगहों पर घूमने-फिरने की सुविधा के लिए AC गाड़ी शेयरिंग के आधार पर मिलेगी। पैकेज में यात्रियों को IRCTC टूर एस्कॉर्ट की सेवा भी दी जा रही है, हालांकि, पैकेज टिकट बुक करने के बाद फीस में फ्लाइट टिकट में एयरलाइंस कोई बदलाव करती है, तो यात्री को इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।

इसे भी पढ़ें- 10 हजार में ऊटी ट्रिप, रहना-खाना और घूमना भी शामिल, IRCTC के इस पैकेज के बारे में जानें

टूर पैकेज टिकट आधिकारिक वेबसाइट से बुक करना फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे रिफंड मिलना आसान होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।