मुंबई में मेट्रो की सेवाएं लगातार बढ़ाने को लेकर हर दिन कदम उठाए जा रहे हैं। अंडरग्राउंड मेट्रो की शुरुआत अक्टूबर में आरे से हुई थी। यह मेट्रो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक चलाई जा रही थी। अब यात्रियों की सुविधा के लिए इसे बढ़ाया जा रहा है। अब मुंबई वालों को वर्ली नाका तक मेट्रो में सफर करने का मौका मिलेगा। इससे आप समझ सकते हैं कि यात्रियों को ट्रेन में होने वाली भीड़ और सड़क पर लगने वाले जाम से राहत देने के लिए लगातार मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेट्रो लाइन 3 के विस्तार को लेकर जानकारी देंगे।
मुंबई मेट्रो-3 का ट्रायल कफ परेड स्टेशन तक किया गया है। यह मेट्रो लाइन 3 का आखिरी स्टेशन है। इसका लगभग सभी काम पूरा हो गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) इस साल जुलाई 2025 में मेट्रो 3 लाइन भी यात्रियों के लिए शुरू कर देगा। इसका काम जुलाई तक पूरा करने के लक्ष्य को लेकर किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- Mumbai Metro Line 3: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू
साल 2024 में इस रूट पर मेट्रो चलने की शुरूआत हुई थी। पहले यात्रियों को आरे से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक सफर करने का मौका मिला। इसके बाद इसपर काम किया जा रहा है और अब यह मेट्रो लाइन 3 तक पहुंच चुका है। अबी इस फेज में पटरी बिछाने जैसे प्रमुख काम हो चुके हैं, जिसकी वजह से मेट्रो ट्रायल हो संभव हो पाया। अब स्टेशन का कार्य पूरा करने और सड़कों की मरम्मत पर ध्यान दिया जा रहा है। मुंबईमेट्रो से जुड़ी सभी जानकारीट्रेन चलने के बाद जारी कर दी जाएंगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-रेलवे नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, ani
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।