यमुनोत्री से केदारनाथ जाने के लिए पूरा रूट पढ़ें यहां, अकेले सफर करने वालों को नहीं होगी परेशानी

चारधाम यात्रा का सबसे पहला पड़ाव यमुनोत्री है। उसके बाद गंगोत्री और केदारनाथ आता है। लेकिन कई लोग गंगोत्री स्किप करके पहले केदारनाथ जाने का प्लान बनाते हैं। ऑफिस से कम छुट्टी या सफर जल्दी खत्म करने के लिए कई लोग यमुनोत्री से सीधा केदारनाथ का रूट पकड़ते हैं। लेकिन अगर आप अपनी गाड़ी से सफर कर रहे हैं, तो आपको रूट समझने में दिक्कत हो सकती है। क्योंकि, एक चार धाम का रास्ता बीच में अलग-अलग रूट के लिए कट होता है। अगर आप यमुनोत्री से सीधा केदारनाथ जाने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यमुनोत्री से केदारनाथ कैसे जाएं?
- यमुनोत्री से केदारनाथ की दूरी लगभग 223 किलोमीटर है। यह सफर आप आसानी से पूरा कर सकती हैं। लेकिन केदारनाथ तक पहुंचने के लिए पैदल चढ़ाई भी करनी होगी।
- केदारनाथ के लिए पैदल चढ़ाई गौरीकुंड से शुरू होती है। इसलिए पहले आपको गौरीकुंड पहुंचना होगा।
- रास्ते में आपको गुप्तकाशी और सोनप्रयाग मिलता है। इसके बाद गौरीकुंड आता है, जहां से आपकी पैदल यात्रा शुरू होती है। यमुनोत्री से आप चाहें तो सीधा गौरीकुंड की कैब भी बुक कर सकती हैं। इससे आपको रास्ते में परेशानी नहीं होगी। आप कैब ड्राइवर से सीधा गौरीकुंड तक के लिए बुकिंग करवा लें। यह केदारनाथ पहंचने का सबसे आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें-Char Dham Yatra 2025: घर बैठे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा करें, ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग
- अगर आप अपनी गाड़ी से सफर कर रही हैं और रास्ते में अन्य मंदिरों के दर्शन भी करना चाहती हैं, तो आप रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग होते हुए केदारनाथ जाने का प्लान बना सकती हैं। यहां रास्ते का नजारा अच्छा होता है। आप संगम भी देख पाएंगी। लेकिन ध्यान रखें कि यह आपको लंबा पड़ेगा। इसमें समय भी ज्यादा जाएगा। क्योंकि, यमुनोत्री से रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग नीचे हैं। ध्यान रखें केदारनाथ धाम के लिए लास्ट स्टॉप गौरीकुंड है।
- यमुनोत्री से केदारनाथ जाने के लिए आप पहले यमुनोत्री से उत्तरकाशी भी जा सकती हैं। इसके बाद उत्तरकाशी से केदारनाथ की यात्रा शुरू कर सकती हैं।
- दिल्ली से यमुनोत्री जाने के रास्ते में- हरिद्वार, बड़कोट और जानकी चट्टी आता है। इसके बाद यमुनोत्री आता है।
- दिल्ली से केदारनाथ जाने के रास्ते में- हरिद्वार, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी और गौरीकुंड आता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।