Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

भारत की पहली बुलेट ट्रेन में सफर करना कितना होगा महंगा, जानें रूट- प्लेटफॉर्म और समय से जुड़ी सभी जानकारी

इस ट्रेन की खासियत यह होगी कि अब आप लंबी दूरी का सफर मात्र 2 घंटे में कर पाएंगे। जो सफर आप 6 से 7 घंटे में उसे कम बजट में और कम समय में पूरा किया जा सकता है।
Updated:- 2025-08-05, 11:56 IST
mumbai to ahmedabad first bullet train ticket price and all details

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार अब यात्रियों के लिए खत्म होने वाला है। क्योंकि, जल्द ही आप भारत का पहले हाई स्पीड रेल से सफर कर पाएंगी। इस ट्रेन की अधिकतम गति 320 किमी प्रति घंटे की होने वाली है। इस समय ट्रेन लगभग 180 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही है। लेकिन अब इस नई ट्रेन के आने के बाद अब एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर कम समय में पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। अगर आप भी इस ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में हम आपको भारत की पहली बुलेट ट्रेन से जुड़ी कुछ खास बातें विस्तार से बताएंगे।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन किस रूट पर चलेगी?

  • भारत की पहली बुलेट अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली है।
  • अभी इस ट्रेन को चलाने के लिए 508 किमी मार्ग पर काम किया गया है।
  • इस रूट में कुल 12 स्टेशन से पडे़ंगे। यानी इन स्टेशन से भी यात्री ट्रेन में चढ़ पाएंगे।

mumbai to ahmedabad first bullet train ticket price and all detailsss

 

इसे भी पढ़ें- IRCTC अकाउंट का पासवर्ड और आईडी भूल गई हैं, तो ये 3 आसान तरीके आएंगे काम

भारत की पहली बुलेट ट्रेन किन स्टेशन पर रुकेगी?

  • यह गुजरात में 8 स्टेशन पर रुकेगी जिसमें साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा और वापी है।
  • इन स्टेशन के अलावा महाराष्ट्र में चार स्टेशन पर रुकेगी, जिसमें बोईसर, बिरार, ठाणे और मुंबई शामिल है।

बुलेट ट्रेन का प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस क्या होगा?

अभी ट्रेन का किराया लाइव नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 2500 से 3000 रुपये इसका किराया हो सकता है। इसके अलावा हो सकता है कि इन टिकट्स में आम यात्रियों को थोड़ी छूट मिल जाए।

mumbai to ahmedabad first bullet train ticket price and all detailssrf

इसे भी पढ़ें- मसूरी के बाहर से ही लौटना पड़ सकता है आपको.. बिना टिकट न जाएं घूमने, जानें रजिस्ट्रेशन के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड

क्या भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने की डेट आ गई है?

नहीं, अभी रेलवे ट्रैक और स्टेशन को लेकर काम चल रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। हालांकि, अभी इसकी डेट सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि साल 2026 में यह शुरू हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

FAQ
भारत की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत कब हुई थी?
देश में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत 2016 में हुई थी
भारत में पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब हो सकता है
उम्मीद लगाई जा रही है कि साल 2026 में इसका ट्रायल शुरू हो सकती है।
भारत की पहली बुलेट ट्रेन कुल कितने रेलवे स्टेशन पर रुकेगी?
कुल 12 स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।