Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

बेंगलुरु और दिल्ली की येलो मेट्रो लाइनों में क्या है अंतर, जानें सुविधा और तकनीक में कौन बेहतर?

नम्मा मेट्रो की पहली लाइन-पर्पल लाइन थी, जो अक्टूबर 2011 में शुरू हुई थी। बेंगलुरु में अभी ग्रीन और पर्पल लाइन चल रही है। लेकिन अब येलो लाइन भी यात्रियों के लिए जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
Updated:- 2025-08-07, 11:47 IST
7 difference between namma and delhi metro yellow line

दिल्ली की तरह ही अब बेंगलुरु में भी मेट्रो सेवाएं बढ़ाने को लेकर तेजी से काम चल रहा है। बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो के नाम से चलने वाली मेट्रो सुविधाओं में अब येलो लाइन की सुविधा भी शामिल होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को इसका उद्घाटन करेंगे। येलो लाइन के नाम से दिल्ली में भी एक लाइन है। ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि क्या यह एक दूसरे अलग होंगी। बेंगुलरू में शुरू हो रही येलो मेट्रो लाइन की क्या खासियत होगी। अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु में शुरू होने जा रही इस मेट्रो लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बेंगलुरु और दिल्ली की येलो मेट्रो लाइनों में क्या है अंतर?

  • बेंगलुरु में शुरू होने जा रही येलो मेट्रो लाइन आर.वी. रोड और बोम्मासंद्रा के बीच चलने वाली है। यात्रियों को अभी केवल इस लाइन से 19.15 किलोमीटर सफर करने का ही मौका मिलेगा।
  • वहीं दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन मेट्रो रूट की लंबाई 49.31 किमी है। इससे यात्रियों को एक लंबे रूट पर सफर करने का मौका मिल जाता है।
  • यात्रियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी वाली बात यह है कि यहां मेट्रो हर 25 मिनट के अंतरात में मिलेगी। यानी अगर आपसे मेट्रो छूट गई तो आपको 25 मिनट तक इंतजार करना होगा।
  • लेकिन दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में ऐसा नहीं है। यहां यात्रियों को हर 2 से 5 मिनट के अंतराल में मेट्रो मिल जाती है। 
  • दोनो ही ट्रेनों के लिए आप मेट्रो टिकट ऑनलाइन बुक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा इंटरचेंज स्टेशन, हर दिन हजारों लोग करते हैं सफर

7 difference between namma and delhi metro yellow lines

  • बेंगलुरु में शुरू हुई येलो लाइन मेट्रो में अभी केवल 16 स्टेशन ही बनाए गए हैं। यानी आर.वी. रोड और बोम्मासंद्र के बीच कुल 16 स्टेशन से लोग मेट्रो ले पाएंगे।
  • वहीं दिल्ली मेट्रो में येलो लाइन पर 37 मेट्रो स्टेशन हैं। येलो लाइन दिल्ली मेट्रो के सबसे बिजी स्टेशन में से एक है।
  • बेंगलुरु में शुरू हो रही नम्मा मेट्रो की येलो लाइन पर अभी केवल 3 ही मेट्रो 10 अगस्त से शुरू होंगी। इसके कुछ दिन बाद एक और मेट्रो चलेगी। यानी केवल 4 मेट्रो ही इस रूट के लिए रखी गई है।
  • दिल्ली मेट्रो से सफर करने के टिप्स और जानकारी आपकी यात्रा को आसान बना देते हैं। इसलिए अगर आप सफर का प्लान कर रही हैं, तो पहले ही इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में हर दिन कितने लोग करते हैं सफर, पिछले कुछ महीनों की रिपोर्ट देखें यहां

 

7 difference between namma and delhi metro yellow liness

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।