Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

गणेश पर्व में मुंबई जाना होगा आसान, इन टूर पैकेज से बनाएं यात्रा का प्लान

मुंबई में कई प्रसिद्ध गणपति मंडल हैं, जैसे कि लालबागचा राजा, सिद्धिविनायक मंदिर, आदि, जहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। इन गणपति मूर्तियों का आकार और सजावट अलग और सबसे खास होता है, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  
Updated:- 2024-09-07, 17:49 IST
mumbai ganesh chaturthi tour packages in irctc

देशभर में बप्पा के आगमन की खुशी देखने को मिल रही है। लोगों ने घरों और पंडालों में बप्पा की मूर्ति की स्थापना के साथ पर्व की शुरुआत कर दी है। वैसे तो इस पर्व की धूप पूरे देश में देखने को मिल रही है। लेकिन मुंबई में इसका खास महत्व है। मुंबई में मराठी संस्कृति का गहरा प्रभाव है और गणेश भगवान को महाराष्ट्र में विशेष स्थान प्राप्त है। अन्य शहरों में आपको कुछ ही जगहों पर बप्पा की मूर्ति देखने को मिलेगी, लेकिन मुंबई में लगभग हर घर में बप्पा की स्थापना की जाती है।

वह पूरे 10 दिनों तक पूजा-पाठ, आरती और भजन करते हैं, जिनमें सभी लोग बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। अगर आप इस पर्व में मुंबई जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे आपका यात्रा करना आसान होगा। 

हैदराबाद और मुंबई टूर पैकेज 

Mumbai Ganesh Chaturthi tour packages

  • इस पैकेज में आपको हैदराबाद और मुंबई घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत 12 सितंबर से हो रही है।
  • पैकेज की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई, पुणे और सोलापुर से हो रही है। 
  • यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19200 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18500 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 14700 रुपये है।
  •  भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग करने का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

 

मुंबई और तिरुपति टूर पैकेज

Mumbai Ganesh Chaturthi tour packages

  • पैकेज की शुरुआत 15 सितंबर से हो रही है।
  • इस पैकेज में आपको मुंबई और  तिरुपति घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत कल्याण, लोकमान्य तिलक (टी), मुंबई, पुणे, सोलापुर और ठाणे  हो रही है। 
  • यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
  • पैकेज में कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस  7390 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7290 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 6500 रुपये है।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

इसे भी पढ़ें- IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से बस टिकट कैसे बुक करें, जानें

मुंबई से टूर पैकेज

Mumbai Ganesh Chaturthi tour packages

  • इस पैकेज की शुरुआत 12 सितंबर से हो रही है। 
  • यह टूर पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
  • पैकेज में कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15900 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15800 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 15000 रुपये है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।