टोल कलेक्शन को पूरी तरह से डिजिटल और टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए हाल ही में फास्टैग को लेकर नए नियम जारी किए गए थे। इसमें अगर आपके वाहन का फास्टैग बैलेंस आपके टोल पर गुजरने से पहले शून्य या कम है, आपतो डबल फाइन देना पड़ेगा। इस नियम के अनुसार टोल बूथ पर आने से पहले आपके फास्टैग में एक घंटे से ज्यादा लंबे समय तक बैलेंस नहीं हुआ तो, आप ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं अगर आप टोल से गुजर जाते हैं और 10 मिनट के बाद तक पैसे नहीं कटे हैं, तो पेमेंट रिजेक्ट हो जाएगा।
ऐसी स्थिति में टोल क्रॉस करते समय सिस्टम में एरर कोड दिखेगा और आपको डबल पैसे देने पड़ेंगे। इसी के साथ अब मुंबई वासियों के लिए भी फास्टैग को लेकर नियम लाया गया है। यह नियम 1 अप्रैल से जारी हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फास्टैग के नए नियम के बारे में विस्तार से बताएंगे।
क्या है नया नियम?
- मुंबई वासियों के लिए जारी किए नए फास्टैग नियम के अनुसार जिनके वाहनों पर FASTag नहीं होगा, उसे डबल पैसे देने होंगे। अगर उनके पास कैश नहीं है, तो वह किसी भी तरह से पेमेंट करें, लेकिन पैसे उन्हें तुरंत भरने पड़ेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से यह नियम टोल से गुजरने वाले लोगों के लिए खास तौर पर जारी किया गया है। इसलिए टोल टेक्स के नए नियम आपको पता होने चाहिए।
- ऐसा करने का उद्देश्य यह है कि टोल भुगतान ऑनलाइन करने पर टोल बूथ पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी। डिजिटल टोल सिस्टम पेमेंट प्रक्रिया आसान और फास्ट हो जाएगी, जो सभी के लिए अच्छा है।
- अगर आप टोल से गुजरने वाले हैं, तो पहले ही अपने फास्टैग को रिचार्ज कर लें। क्योंकि इसके लिए भी आपको डबल पैसे चुकाने पड़ेंगे। मुंबई टोल से गुजरने वाले लोगों के लिए यह नियम सख्ती से लागू 1 अप्रैल से हो जाएगा। इसलिए फास्टैग के नए नियम की जानकारी पूरी रखें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों