Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

IRCTC के 3 सबसे सस्ते शिरडी टूर पैकेज से करें बाबा के दर्शन, जानें इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं?

निजी कंपनियों द्वारा लाइव किए गए टूर पैकेज के मुकाबले आप रेलवे द्वारा जारी किए जा रहे टूर पैकेज पर भरोसा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि रेलवे पैकेज फीस में जो भी सुविधाएं दे रहा है, उसके बारे में जानकार पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर देता है।
Updated:- 2026-05-12, 17:39 IST
may 2026 irctc shirdi sai baba tour packages facility and all details

रेलवे ने मई में साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे यात्रियों के लिए टूर पैकेज लाइव किया है। शिरडी के लिए लाइव किए गए टूर पैकेज की शुरुआत अलग-अलग लोकेशन से हो रही है। ध्यान रखें कि रेलवे ने जिन लोकेशन से यात्रा की शुरुआत की है, केवल वहीं से आप यात्रा कर सकती हैं। कई यात्री टूर पैकेज बुक करते समय लोकेशन का ध्यान नहीं देते, जिससे उन्हें बाद में पता चलता है कि रेलवे स्टेशन उनके घर से बहुत दूर है। भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किया गया टूर पैकेज बजट में है, इसलिए इसकी बुकिंग आप ऑनलाइन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शिरडी के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

हैदराबाद से शुरू हो रहा पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत बसर, हैदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद और सिकंदराबाद से हो रही है। इसका अर्थ है कि आप इन सभी जगहों से टिकट बुक कर सकती हैं।
  • पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
  • पैकेज की शुरुआत 20 मई से हो रही है।
  • पैकेज शुरू होने के बाद हर बुधवार को आप यात्रा कर पाएंगी।
  • ध्यान रखें कि 20 मई से पहले आप टिकट बुकिंग कर सकती हैं, लेकिन यात्रा 20 को ही शुरू होगी।
  • पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी।
  • पैकेज का नाम SAI SANNIDHI EX HYDERABAD है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6660 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिए हैं मई 2026 के सबसे सस्ते टूर पैकेज, यहां पढ़ें 15 हजार में किन जगहों पर घूम पाएंगी आप

Hyderabad to Shirdi train package

औरंगाबाद वाले दर्शन करने जाएं

  • औरंगाबाद के लोगों के लिए इस पैकेज की शुरुआत हो चुकी है।
  • पैकेज में आपको हर मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज में आपको औरंगाबाद, घृष्णेश्वर, शनि शिंगणापुर और शिरडी घुमाया जाएगा।
  • पैकेज में आप 2 रात और 3 दिनों घूम पाएंगी।
  • पैकेज का नाम शिरडी-शनिशानपुर - ग्रिश्नेश्वर-अजंता - एलोरा पूर्व औरंगाबाद है।
  • ध्यान रखें कि पैकेज में आपको कैब से घूमने का मौका मिलेगा।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10890 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के इस टूर पैकेज से हर बुधवार गुजरात घूम पाएंगी आप, जानें कितने बजट में ट्रिप होगा पूरा?

Sai Baba darshan package

मुंबई से जाएं बाबा के दर्शन करने

  • इस पैकेज की शुरुआत 21 मई से होने जा रही है। केवल मुंबई के यात्री इस पैकेज से यात्रा कर सकते हैं।
  • पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
  • पैकेज शुरू हो जाने के बाद आप हर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार घूम पाएंगी।
  • इस पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा दी जाएगी।
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8199 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

 

Mumbai to Shirdi railway package

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- irctc official website/ Shree Saibaba Sansthan Trust

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।