IRCTC ने लाइव कर दिए हैं मई 2026 के सबसे सस्ते टूर पैकेज, यहां पढ़ें 15 हजार में किन जगहों पर घूम पाएंगी आप

रेलवे की तरफ से हर महीने ऐसे टूर पैकेज लाइव किए जाते हैं, जो बजट में आपको देश के कई जगहों पर घूमने का मौका देते हैं। भारतीय रेलवे के टूर पैकेज की खासियत यह है कि आप इस पर भरोसा कर सकते हैं, जबकी निजी टूर पैकेज में ऐसा नहीं होता। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें कभी यात्रियों को रिफंड नहीं मिलता, तो कभी सुविधाओं के बारे में बात की जाती हैं, लेकिन उसका फायदा नहीं मिलता। हालांकि, रेलवे के टूर पैकेज के साथ ऐसा नहीं है। पैकेज में जो बातें पहले ही लिखी जाती हैं, वह सुविधाएं आपको जरूर मिलती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बजट टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताएंगे।
गोवा घूम आएं
- इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है।
- पैकेज में आपको गोवा घूमने का मौका मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि 16 मई से पहले आप इससे यात्रा नहीं कर सकतीं।
- 16 मई से पैकेज की शुरुआत होगी, इसके बार आप हर शनिवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- टिकट बुकिंग आप पहले ही ऑनलाइन कर सकती हैं।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज में 3AC और स्लीपर कोच, दोनों पैकेज की टिकट बुकिंग का ऑप्शन मिल रहा है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,095 रुपये है।
केवडिया टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से 22 मई को होने जा रही है।
- पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी।
- यह 3 रात और 4 दिनों का टूर पैकेज है।
- 22 मई के बाद आप हर शुक्रवार इस पेकैज से यात्रा कर पाएंगी।
- इस पैकेज में स्लीपर कोच से सफर करने का ऑप्शन नहीं है।
- आप केवल 2AC और 3AC कोच में ही टिकट बुक कर सकती हैं।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11800 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10000 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के इस टूर पैकेज से हर बुधवार गुजरात घूम पाएंगी आप, जानें कितने बजट में ट्रिप होगा पूरा?
साईं बाबा टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से 16 मई को होगी।
- आप टिकट की बुकिंग एडवांस में कर सकते हैं, लेकिन यात्रा 16 से ही शुरू होगी।
- 16 मई के बाद आप हर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार यात्रा कर सकती हैं।
- शनि शिंगनापुर और शिरडी घूमने का मौका आपको इसमें मिलेगा।
- पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
- पैकेज का नाम शिरडी विद शनि शिंगनापुर (मुंबई से) है।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस - अकेले यात्रा करने पर आपको 13199 रुपये देने होंगे।
- पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- गोवा का सबसे सस्ता टूर पैकेज, IRCTC के इस टूर प्लान से जाएं घूमने
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- irctc official, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।