Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

IRCTC के इस टूर पैकेज से हर बुधवार गुजरात घूम पाएंगी आप, जानें कितने बजट में ट्रिप होगा पूरा?

भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज की शुरुआत अप्रैल में होगी। यात्री ध्यान रखें कि पैकेज की शुरुआत होने के बाद ही आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
Updated:- 2026-04-17, 16:53 IST
irctc wednesday tour package from gujarat under budget

रेलवे पिछले कुछ समय से यात्रियों को पैकेज की सुविधा में वीकेंड ट्रिप प्लान भी दे रहा है। इन पैकेज की खास बात यह है कि इसमें बजट में आपको हर हफ्ते घूमने का मौका मिलता है। यात्री अगर किसी एक हफ्ते ट्रिप प्लान नहीं कर पा रहे हैं, तो वह पैकेज से किसी दूसरे हफ्ते भी घूमने जा सकते हैं। रेलवे ने अब पैकेज हर वीकडे पर शुरू करने की तैयारी कर ली है। हाल ही, में रेलवे की तरफ से गुजरात टूर पैकेज लाइव किया गया है, जिसमें यात्रियों को बजट में गुजरात के अन्य शहरों में भी घुमाया जाएगा। एक पैकेज से आप कई लोकेशन पर घूम पाएंगी। घूमने के लिए आपको पैकेज में गाड़ी की सुविधा भी दी जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद, कल्याण, पुणे, सिकंदराबाद और सोलापुर से हो रही है।
  • आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकते हैं।
  • रेलवे पैकेज में आपको वडोदरा, अहमदाबाद, द्वारका और सोमनाथ घमाएगा।
  • पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
  • 22 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो रही है, इसके पहले आप पैकेज से यात्रा नहीं कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम SUNDAR SAURASHTRA है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- April में हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज का बजट और सुविधाएं जान लें

Railway tour packages

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 30640 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 29960 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 21250 रुपये है।
  • ध्यान रखें कि पैकेज फीस बच्चों के लिए अलग से है। आपके पैकेज फीस से बच्चे यात्रा नहीं कर सकते। उनके लिए आपको अलग से पैकेज फीस देनी होगी।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के अप्रैल टूर पैकेज में यात्रियों को तिरुपति जाने का मिल रहा है मौका, जानें कितने बजट में ट्रिप हो जाएगा पूरा?

Gujarat tourism

पैकेज फीस में मिलने वाली सुविधाएं

  • स्टैंडर्ड स्लीपर क्लास और 3 एसी कोच, दोनों तरह के टूर पैकेज में आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • अलग-अलग लोकेशन पर आपको एसी होटल मिलेगा।
  • शेयरिंग आधार पर गाड़ी में घूमने का मौका मिलेगा।
  • भोजन सेवा- 4 दिन नाश्ता और 4 दिन डिनर करवाया जाएगा।
  • यात्रा बीमा।
  • यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थलों पर घुमाया जाएगा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।