Mahashivratri 2025 Jyotirlinga: महाशिवरात्रि पर गुजरात के ज्योतिर्लिंग जाने का सबसे सस्ता और आसान तरीका, जानें सफर से जुड़ी हर बात

देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग स्थित है। यह देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित हैं। महाशिवरात्रि के दिन महादेव की भक्तों की इन ज्योतिर्लिंग में भीड़ देखने को मिलती है। इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पड़ रही है।
maha shivratri 2025 gujarat somnath to nageshwar jyotirlinga tour budget guide

महाशिवरात्रि पर अगर महादेव के दर्शन के लिए सबसे खास मंदिर की बात होती है, तो इसमें सबसे पहले ज्योतिर्लिंग दर्शन की बात आती है। ज्योतिर्लिंग को हिंदू धर्म में भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के रूप में पूजा जाता हैं। लोग इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए कई किमी का सफर करके आते हैं। माना जाता है कि जो लोग दिल से सच्ची श्रद्धा से ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आते हैं, भगवान उनकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात में स्थित ज्योतिर्लिंग दर्शन के आसान तरीके बताएंगे। आप कैसे बजट में यात्रा कर सकते हैं और कैसे पहुंच सकते हैं, इसके बारे में भी आप यहां पढ़ सकते हैं।

गुजरात में महादेव के कितने ज्योतिर्लिंग हैं?

maha shivratri 2025 gujarat somnath to nageshwar jyotirlinga tour budget guide22

गुजरात में महादेव के 2 ज्योतिर्लिंग है। कई लोगों को लगता है कि गुजरात में केवल भगवान शिव का एक ही ज्योतिर्लिंग है, जो सोमनाथ नाम से प्रसिद्ध है। लेकिन यहां एक और फेमस और चमत्कारी ज्योतिर्लिंग है, जो नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। जो लोग महाशिवरात्रि 2025 पर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जा रहे हैं, वह गुजरात के दोनों ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

गुजरात में कहां स्थित है महादेव के ज्योतिर्लिंग?

maha shivratri 2025 gujarat somnath to nageshwar jyotirlinga tour budget guide33

  • गुजरात में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल के प्रभास पाटन में स्थित है। यह गुजरात के फेमस मंदिरों में से एक है।
  • गुजरात में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग को महादेव के ज्योतिर्लिंगों में 10वां स्थान माना जाता है। यह मंदिर गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित है।

गुजरात में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन करने कैसे जाएं

maha shivratri 2025 gujarat somnath to nageshwar jyotirlinga tour budget guide12

ट्रेन से अगर आपका बजट कम है और आप दूर शहरों से यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके ट्रेन का ऑप्शन बेस्ट है। इसमें आपको समय लगेगा, लेकिन खर्च कम आएगा। ट्रेन यात्रा का सबसे सस्ता और आरामदायक साधन है। इसमें आप स्लीपर और एसी कोच जैसे डिब्बे में सफर कर सकते हैं।

  • गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पास स्टेशन- आप किसी भी शहर से महादेव के दर्शन करने आ रहे हैं, तो वेरावल रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। वेरावल स्टेशन से सोमनाथ की दूरी लगभग 2.5 किमी है।
  • बस से- सोमनाथ बस स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 10 मिनट की है। आपको 2 किमी का सफर तय करना होगा। बस से यात्रा करना भी आपको सस्ता पड़ेगा। बजट में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह ऑप्शन भी बेस्ट है।
  • फ्लाइट से- अगर आपका बजट अच्छा है, तो फ्लाइट से भी आ सकते हैं। केशोद हवाई अड्डा से सोमनाथ की दूरी लगभग 57 किमी है। आपको मंदिर पहुंचने में लगभग 1.5 से 2 घंटे लग सकते हैं।

गुजरात में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने कैसे जाएं?

maha shivratri 2025 gujarat somnath to nageshwar jyotirlinga tour budget guide33

  • ट्रेन से- किसी भी शहर में बजट में महाशिवरात्रि पर दर्शन का प्लान बना रहे लोग द्वारका रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं। यह मंदिर के पास भी है और यहां से मंदिर पहुंचना भी आसान है। स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 15 किमी है। आपको यहां पहुंचने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग सकता है।
  • बस से- द्वारका बस स्टैंड से नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की दूरी लगभग 17 किमी है। यह गुजरात में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP