Maha Kumbh E-Pass: महाकुंभ में कितने रंग के होंगे ई-पास, जानें कैसे किया जाएगा इसका इस्तेमाल

महाकुंभ, जो हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है, इसका शुभ अवसर साल 2025 में आया है। ऐसे में इस बार करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज जाने का प्लान बना रहे हैं। भक्तों की भीड़ किसी एक शहर में पहुंचना कोई साधारण बात नहीं है। इसलिए यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तरह-तरह के नियम लागु किए जा रहे हैं। अगर सरकार द्वारा नियम लागू नहीं किए जाते हैं, तो इससे भक्तों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि यूपी सरकार भक्तों के लिए E पास की सुविधा लेकर आई है। यह पास कुल 6 रंग के होंगे। अगर आप महाकुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन ई पास के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।
E-Pass क्यों लाया गया
महाकुंभ के दौरान इस बार भारी भीड़ जमा होने की उम्मीद लगाई गई है। ई-पास सिस्टम से भक्तों की संख्या को मैनेज करना और भीड़भाड़ से बचना आसान हो सकता है। पास के जरिए यात्रियों का डेटा भी दर्ज होता है। इससे पता चलता है कि कोई अनहोनी होने से भी रोका जा सकता है। इससे कोई अप्रिय स्थिति में उनकी पहचान करना और उन्हें सहायता प्रदान करना आसान होगा।
E-Pass की सुविधा किसे मिलेगी
यह सुविधा VVIP लोगों, मीडिया, पुलिस और जरूरी सेवाओं के लिए जारी किया गया है। इससे मेले में ट्रैफिक को और भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। आप मेले के दौरान कहीं भी गाड़ी पार्क नहीं कर सकते। इससे ट्रैफिक रुक सकता है। इसलिए इन सभी चीजों पर नजर बनाएं रखने के लिए यह सुविधा लाई गई है। प्रयागराज संगम स्थल जा रहे लोगों को इन पास से फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को रात गुजारने में नहीं होगी परेशानी, जानें प्रयागराज में कितने तरह की है व्यवस्था
कौन से रंग का E-Pass किसे मिलेगा?
- सफेद रंग का ई-पास किसके लिए- उच्च न्यायालय (High Court), वीआईपी (VIP), विदेशी राजदूत और अप्रवासी भारतीयों के लिए सफेद रंग का पास जारी किया गया है। इससे इन लोगों को महाकुंभ के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
- केसरिया रंग का ई-पास- अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं के लोगों के लिए केसरिया रंग का ई-पास लाया गया है।
- पीला रंग- वेंडर, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ जैसी सुविधाओं के लिए निकाला गया है।
- आसमानी रंग- मीडिया के लिए आसमानी रंग का ई पास लाया गया है।
- नीला रंग- पुलिस बल के लिए नीले रंग का पास जारी किया गया है।
- लाल रंग- आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए लाल रंग का ई-पास जरूरी है।
इसे भी पढ़ें-Maha Kumbh 2025 के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल हुआ जारी, यहां जानें यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी
अगर आपु महाकुंभ घूमने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें की सरकार द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए टेंट भी तैयार किए गए हैं। आप आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से महाकुंभ टेंट बकिंग कर सकते हैं।
आप इन पास के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसके लिए आपको जरूर दस्तावेज देने होंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।