कुरुक्षेत्र में होने वाला है गीता महोत्सव का आयोजन, दिल्ली वाले इस तरह बना सकते हैं 2 दिनों का ट्रिप प्लान

हर साल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मनाया जाने वाला गीता महोत्सव एक सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव है। अगर आपको हरियाणा की संस्कृति और रहन-सहन को करीब से जानना और समझना है, तो आप गीता महोत्सव के दौरान यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यह उत्सव इतना शानदार होता है कि केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस नजारे को देखने आते हैं। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, संगीत, नाटक, और लोक गीतों का प्रदर्शन किया जाता है।
गीता महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र में बड़ा मेला भी आयोजित होता है। जिसमें हस्तशिल्प, कला, और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाते है। दिल्ली वाले वीकेंड पर यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कम बजट में 2 दिन का ट्रिप प्लान करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
दिल्ली से कुरुक्षेत्र कैसे जाएं?

- दिल्ली से कुरुक्षेत्र के लिए आप ट्रेन भी ले सकते हैं। कम बजट में घूमने वाले लोगों के लिए ट्रेन अच्छा साधन है। आपको स्लीपर कोच में टिकट प्राइस मात्र 200 से 250 रुपये है। इतने में आप दिल्ली से कुरुक्षेत्र पहुंच जाएंगे।
- बस से- दिल्ली से कुरुक्षेत्र के लिए आपको सीधी बस भी मिल जाएगी। इसके लिए आपको बस बदलना नहीं पड़ेगा। इसलिए गीता महोत्सव देखने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- कार से- कई लोग दिल्ली से गीता महोत्सव घूमने अपनी गाड़ी से जाना भी पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को ट्रैवल पर खर्चा थोड़ा ज्यादा करना होगा। क्योंकि पेट्रोल और टोल के पैसे देने होते हैं। लेकिन एक रोड ट्रिप का मजा इसमें आपको आएगा।
इसे भी पढ़ें- Gita Mahotsav 2024: गीता जयंती का हिस्सा बनने आ रहे हैं हरियाणा, तो इन 3 जगहों पर घूमकर जाना न भूलें
कुरुक्षेत्र में 2 दिनों का ट्रिप प्लान कैसे करें

28 नवंबर, गुरुवार से गीता महोत्सव की शुरुआत हो रही है। अगर आप ऑफिस से छुट्टी नहीं लेना चाहते हैं, तो आप शनिवार की सुबह कुरुक्षेत्र जा सकते हैं। हम आपको रात में सफर करने के लिए नहीं कहेंगे, क्योंकि आपको यहां होटल खोजने में परेशानी हो सकती है। साथ ही, देर रात में ऑटो की सुविधा मिलना भी मुश्किल हो जाता है।
- आप शनिवार को दिल्ली से सुबह ही कुरुक्षेत्र के लिए ट्रेन ले लें। आप दिल्ली से कुरुक्षेत्र 2 से 2:30 घंटे में पहुंच जाएंगे। इसके बाद आप होटल जाएं और अपना सामान होटल में रखें।
- इसके बाद आप गीता महोत्सव देखने के लिए निकलें। गीता महोत्सव देखने के बाद आप रात 9 से 10 बजे तक वापस होटल आ जाएं।
- अब रविवार की सुबह आप फिर से गीता महोत्सव देखने जाएं। इसके बाद आप दोपहर में कुरुक्षेत्र की अन्य जगहों पर भी घूम सकते हैं। कुरुक्षेत्र में सुंदर मंदिर का नजारा भी देखने आप जा सकते हैं। पूरे दिन कुरुक्षेत्र घूमने के बाद आप रात 8 बजे वापस दिल्ली के लिए ट्रेन ले लें। आप 10 से 11 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। दिल्ली में रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से आपको रात में भी कैब और ऑटो की सुविधा घर के लिए मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।