कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर देखकर हो गए हैं बोर, तो इन 3 जगहों पर जाएं घूमने

हरियाणा के कुरुक्षेत्र को भी श्री कृष्ण की नगरी कहा जाता है। यह ‘धर्मक्षेत्र’ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां महाभारत का महान युद्ध लड़ा गया था। इसी इस युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ‘भगवद गीता’ का उपदेश दिया था, जो हिंदू धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथों में से एक माना जाता है। यहां आने वाले लोग सबसे पहले ब्रह्मसरोवर जाना पसंद करते हैं। ब्रह्मसरोवर एक पवित्र जलाशय है, जहां पर लोग दूर-दूर से स्नान के लिए आते हैं। माना जाता है कि इस पवित्र जलाशय में नहाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
मकर संक्रांति, अमावस्या, और ग्रहण के समय यहां बहुत बड़ा मेला भी लगता है। लेकिन कहीं दूर से कुरुक्षेत्र दर्शन के लिए आने वाले लोगों को समझ नहीं आता है कि वह ब्रह्मसरोवर के अलावा यहां क्या घूम सकते हैं। कई लोग ब्रह्मसरोवर घूम कर वापस लौट जाते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना होगा, क्योंकि इस आर्टिकल आप कुरुक्षेत्र की फेमस जगहों के बारे जान पाएंगे।
ज्योतिसर

अगर आप कुरुक्षेत्र गए हैं, तो ज्योतिसर जरूर जाएं। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का उपदेश दिया था, इसलिए यह जगह सबसे खास जगहों में से एक है। यहां आपको एक बरगद का पेड़ भी नजर आएगा। माना जाता है कि यह पेड़ उस समय भी मौजूद था, जब श्रीकृष्ण, अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे थे। इस बरगद के पेड़ को इस महान घटना का साक्षी माना जाता है।
इस जगह पर घूमना आपको इसलिए पसंद आएगा, क्योंकि यहां लाइट एंड साउंड शो भी होता है। यह शाम के समय होता है, लेकिन मरम्मत की वजह से इसे पिछले कुछ समय तक बंद कर दिया गया था। अगर आप शो देखने के उद्देश्य से जा रहे हैं, तो एक बार आधिकारिक वेबसाइट से जांच कर लें।
- कैसे पहुंचे- यह कुरुक्षेत्र जिले में थानेसर के पास स्थित है। कुरुक्षेत्र शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां एक मंदिर और एक छोटा सा सरोवर भी है। आप आसानी से सड़क मार्ग द्वारा पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
शेख चिल्ली का मकबरा

(image credit- haryana toursim)
माना जाता है कि यह शेख चिल्ली का मकबरा 373 साल पुराना है। यह मुगल वास्तुकला का एक सुंदर उदाहरण है। कुरुक्षेत्र में इस सुंदर वास्तुकला को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह सूफी संत शेख चिल्ली के लिए समर्पित है। यहां एक एक संग्रहालय भी है जहां पुरानी वस्तुओं और शिलालेखों को आप देख पाएंगे। इतिहास प्रेमियों को यह जगह बहुत पसंद आएगी। इसमें सफेद संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर का सुंदर उपयोग किया गया है। गुंबद के साथ इसकी संरचना और बारीक नक्काशी इसे आकर्षित बनाती है। यह स्थान एक शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है, जो आध्यात्मिक और मानसिक शांति के लिए आदर्श है।
- लोकेशन- कुरुक्षेत्र शहर के थानेसर क्षेत्र में स्थित है।
- कैसे पहुंचे- कुरुक्षेत्र जंक्शन रेलवे स्टेशन से शेख चिल्ली का मकबरा लगभग 4-5 किलोमीटर की दूरी पर है। बस स्टैंड से से आपको 2-3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग
कुरुक्षेत्र पैनोरमा और साइंस सेंटर

अगर आप महाभारत युद्ध को समझना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यहां महाभारत के दृश्य और 360-डिग्री पैनोरामा चित्रण देखने को मिलेंगे। यह स्थान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो शिक्षा और पर्यटन दोनों को एक साथ अनुभव करना चाहते हैं। इस सेंटर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनी और मॉडल्स हैं। यह हरियाणा में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- कुरुक्षेत्र पैनोरमा और साइंस सेंटर, ब्रह्मसरोवर रोड, थानेसर, कुरुक्षेत्र
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, haryana toursim
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।