herzindagi
vande bharat sleeper train first look

Vande Bharat Sleeper Coach: वंदे भारत की स्लीपर कोच का क्लासी लुक आया सामने, देखें इनसाइड तस्वीरें

वंदे भारत स्लीपर कोच बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ट्रेन के अंदर का लुक देखने में काफी लग्जरी लग रहा है।
Editorial
Updated:- 2023-10-04, 12:34 IST

Vande Bharat Sleeper Coach: लोगों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ट्रैवल करने का मौका अगले साल मार्च की शुरुआत में मिल जाएगा। लेकिन इसके पहले स्लीपर कोच का क्लासी लुक सामने आ गया है। वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन की झलक देखकर बिल्कुल लग्जरी होटल जैसी फीलिंग ली जा सकती है। 

इसका फर्स्ट लुक देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें बैठकर आपको लग्जरी होटल जैसा एहसास होगा। स्लीपर बर्थ की डिजाइन राजधानी या अन्य प्रीमियम रेलगाड़ियों से एकदम अलग है।

वंदे भारत  स्लीपर कोच का लुक नॉर्मल ट्रेन की तरह ही 3 सीटर बनाया गया है, लेकिन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे काफी यूनिक तरीके से डिजाइन करने की तैयारी की गई है। 

कब से शुरू होगी?

vande bharat sleeper look

वंदे भारत स्लीपर कोच की तस्वीरें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।

रेल मंत्री के अनुसार स्लीपर कोच का लुक डिसाइड कर लिया गया है। मार्च 2023 तक यह तैयार कर दिया जाएगा। 

बता दें कि वंदे भारत के स्लीपर ट्रेन के शुरू होने के बाद वंदे भारत ट्रेन रात भर लंबी यात्रा करने में सक्षम होगी। अभी वंदे भारत ट्रेन में केवल बैठने के लिए ही सीट दी जाती है। इसलिए इस ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा संभव नहीं हो पाई है।

माना जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 20 से 22 कोच हो सकते हैं। ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और व्हील चेयर की भी सुविधा मिलेगी। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें?)

इसे भी पढ़ें- 2024 तक 16 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो की होगी शुरुआत, जानें पूरी जानकारी

 

कब शुरू हुई थी पहली वंदे भारत ट्रेन?

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से शुरू हुई थी। दिल्ली से वाराणसी के बीच यात्रा करने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।