Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

Gita Mahotsav 2024: गीता जयंती का हिस्सा बनने आ रहे हैं हरियाणा, तो इन 3 जगहों पर घूमकर जाना न भूलें

गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। इस पर्व की शुरुआत का उद्देश्य श्रीमद्भागवत गीता की शिक्षाओं और भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस उत्सव का हिस्सा बनने हर साल दूर-दूर से लोग आते हैं।
Updated:- 2024-11-06, 16:56 IST
image

हरियाणा में इस साल 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाने वाला है। गीता महोत्सव हरियाणा के सबसे बड़े पर्व में से एक होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था और जहां महाभारत का युद्ध हुआ था, वह जगह हरियाणा का कुरुक्षेत्र है। यहां पर ही गीता महोत्सव का आयोजन भी होता है। गीता महोत्सव हरियाणा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाता है।

पिछले कुछ सालों से इसका आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने लगा है, ताकि हरियाणा का संस्कृती को देश-विदेश के लोग भी जान और समझ सकें। अगर आप भी गीता महोत्सव का हिस्सा लेने हरियाणा आ रहे हैं और आस-पास कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप गीता महोत्सव के दौरान घूमने जा सकते हैं।

पंचकुला

famous places in haryana to visit on gita jayanti mahotsav 2024

हरियाणा आने वाले लोग पंचकुला घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह हरियाणा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां स्थित खूबसूरत मोरनी हिल्स पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले में स्थित है। मोरनी पहाड़ियों की सुंदरता का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। क्योंकि यहां आप हिमालय के नज़ारे, शांत झीलें देख सकते हैं। अगर आपको पहाड़ों पर घूमना अच्छा लगता है, लेकिन बजट कम होने की वजह से प्लान नहीं बन पा रहा है, तो यहां जाने का प्लान बना लें। आपकी ट्रिप यादगार हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं

चंडीगढ़

places in haryana to visit on gita jayanti mahotsav 2024

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ घूमने में भी आपको अच्छा लगेगा। इसे भारत के स्वच्छ और सुंदर शहर में से एक माना जाता है। चौड़ी सड़कें, बगीचे, सुंदर वास्तुकला और बड़ी-बड़ी इमारते इस जगह को सुंदर बनाती है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो सुखना झील घूमकर आना न भूलें। रॉक गार्डन के बगल में स्थित यह झील चंडीगढ़ की सबसे सुंदर जगहों में से एक मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें- नारनौल का धोसी पहाड़ क्यों है इतना फेमस, जानें इसके बारे में सब कुछ

गुरुग्राम

गुरुग्राम

अगर आपको चंडीगढ़ के बाद हरियाणा का सबसे ज्यादा डेवलप शहर देखना है, तो आप गुरुग्राम भी जा सकते हैं। यह शहर भी घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। यहां भी हरियाणा के अन्य शहरों के मुकबले अच्छी सुविधाएं है। यहां के बड़े-बड़े मॉल, पार्क और अनोखी इमारते आपके ट्रिप को यादगार बना देंगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।