माता वैष्णों देवी का दरबार सिर्फ एक तीर्थ स्थल नहीं है, बल्कि भक्तों के लिए यह मनोकामना पूरी करने वाली जगह, शक्ति और विश्वास का सबसे बड़ा प्रतीक है। कठिन चढ़ाई के बाद भी आपको यहां कभी भक्तों की भीड़ कम होते नजर नहीं आएगी। सर्दी हो या चाहे गर्मी, हमेशा यहां भक्त दर्शन के लिए आते हैं। कटरा तक ट्रेनों और बसों में भी सीट मिलना भक्तों के लिए मुश्किल हो जाता है। अगर आप प्रयागराज से माता के दर्शन का प्लान बना रही हैं और सफर के लिए सही साधन का चयन नहीं कर पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रयागराज से वैष्णों देवी जाने का सस्ता और अच्छा साधन बताएंगे।
प्रयागराज से सीधे श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए ट्रेन चलती है। आप स्लीपर कोच या एसी कोच में टिकट बुक कर सकती हैं। अगर आप स्लीपर कोच में सफर करना चाहती हैं, तो लगभग 400 से 500 रुपये में कटरा पहुंच जाएंगी। 3 एसी कोच का प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस लगभग 1200 से 1500 रुपये तक है। ट्रेन से यात्रा करने का सबसे अच्छा फायदा यह भी है कि आप सामान भी ले जा सकते हैं।
प्रयागराज से कटरा लगभग 1,318 किमी दूर है। बस से सफर करने में आपको लगभग 20 से 22 घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में इतना लंबा सफर बस में करना, थकावट देता है। अगर आप एसी कोच में सफर करते हैं, तो टिकट भी लगभग 1200 से 1500 रुपये तक है। इसलिए अगर आरामदायक और सस्ता साधन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ट्रेन से सफर करना ही बेस्ट है।
इसे भी पढे़ें- बिहार से वैष्णो देवी जाने के लिए बस-ट्रेन या फ्लाइट में से क्या है बेस्ट? जानें यात्रा का सही तरीका
यह विडियो भी देखें
प्रयागराज से कटरा के लिए आपको फ्लाइट तो मिल जाएगी, लेकिन इसमें खर्च ज्यादा है। प्रति व्यक्ति आपको 7000 से 8000 रुपये तक टिकट पर खर्च करने होंगे। आने-जाने पर प्रति व्यक्ति आपको 14000 से 16000 रुपये खर्च हो जाएंगे। फ्लाइट से जाने पर केवल समय कम लगता है, क्योंकि आप लगभग 6 से 7 घंटे में कटरा पहुंच जाते हैं। लेकिन बजट में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए ट्रेन से सफर करनी ही बेस्ट ऑप्शन है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।