जनवरी के इन टूर पैकेज का बजट है 30 हजार से कम, जानें एक साथ कितनी जगहों पर मिल रहा है घूमने का मौका

जनवरी में नए साल की शुरुआत होती है। एक बार फिर नए साल के आने पर लोग इसे एक नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करते हैं। वह इस महीने को एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरू करना चाहते हैं। इसलिए वह कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। घूमना उनके लिए मानसिक ताजगी और पूरा साल खुशी में गुजरे इसका प्रतीक होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि जनवरी में मौसम ठंडा और सुहावना होता है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए यह बेस्ट समय है। लेकिन इस समय हर टूरिस्ट स्पॉट पर बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। इसलिए ट्रेन टिकट और बस टिकट मिलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे लोग टूर पैकेज से घूमने का प्लान बना सकते हैं। भारतीय रेलवे जनवरी 2025 के लिए कई टूर पैकेज लेकर आया है, आप अपनी पसंद के अनुसार टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।
टूर पैकेज से घूम आएं आगरा, दिल्ली और जयपुर
- पैकेज का नाम GOLDEN TRIANGLE है। आप गूगल पर नाम डालकर भी पैकेज के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।
- पैकेज की शुरुआत 8 जनवरी से हो रही है, इसके बाद हर गुरुवार आप टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको 7 रात और 8 दिनों तक इन शहरों में घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज टिकट हैदराबाद से बुक कर सकते हैं। क्योंकि इसकी शुरुआत हैदराबाद से हो रही है।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 27930 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 23950 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- अगर आप भी जा रही हैं महाकुंभ, तो यहां जानिए कहां है सस्ते और अच्छे स्टे की व्यवस्था
कन्याकुमारी और रामेश्वरम घूमने का बनाएं प्लान
- पैकेज का नाम BANGALORE - KANYAKUMARI - RAMESWARAM - MADURAI है।
- पैकेज की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है, इसके बाद हर गुरुवार आप टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको 4 रात और 5 दिनों तक इन शहरों में घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज टिकट बेंगलुरु और नागरकोइल से बुक कर सकते हैं।
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 26600 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 14860 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 11650 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: दशाश्वमेध घाट के पास स्थित हैं ये 3 अच्छी जगहें, परिवार के साथ जा सकते हैं आप
कूर्ग और मैसूर का देखने जाएं नजारा
- पैकेज की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है, इसके बाद हर गुरुवार आप टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको 4 रात और 5 दिनों तक इन शहरों में घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज टिकट चेन्नई से बुक कर सकते हैं।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 9700 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 9200 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।