herzindagi
Cheap Stay Prayagraj Kumbh

अगर आप भी जा रही हैं महाकुंभ, तो यहां जानिए कहां है सस्ते और अच्छे स्टे की व्यवस्था

प्रयागराज में महाकुंभ लगने में मात्र कुछ दिन ही शेष बचे हैं। धार्मिक आस्था के केंद्र माने जाने वाले महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले लोगों का जमावड़ा लगने की उम्मीद है। अगर आप महाकुंभ दर्शन के लिए प्रयागराज जा रहे हैं, तो यहां हम आपको ठहरने की सस्ती जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 18:04 IST

Kumbh Mela 2025: साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जो इस बार प्रयागराज में लगने जा रहा है। 12 वर्ष के बाद लगने वाले इस धार्मिक उत्सव में देश-विदेश से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बता दें इस बार प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा। अगर आप इस बार महाकुंभ मेले में जाने का सोच रहे हैं, तो कुछ तैयारियां पहले से कर लेना बेहतर रहेगा। ऐसी जगहों पर आमतौर पर रूकने की दिक्कत होती है। साथ ही भीड़ ज्यादा होने पर होटल्स की कीमतें भी बढ़ जाती हैं।

ऐसे में, बहुत से लोग बजट को ध्यान में रखते हुए आश्रम या धर्मशालाओं में ठहरना पसंद करते हैं। अगर आप प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिए जा रहे हैं, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम खर्च में आराम से रह सकते हैं।

संगम स्थल पर बने रैन-बसेरा

Ran Basera Kumbh Mela

अगर आप दूर से आ रहे हैं, तो पहले से यहां पर मौजूद सस्ते होटल और आश्रम को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। अगर आप संगम स्थल पर रुकना चाहते हैं, तो बता दें कि आप इसके लिए यहां पर स्थित रैन बसेरा में रुक सकते हैं। रैन बसेरा पूरी तरह से मुफ्त है। यहां रुकने के लिए आपको केवल मोबाइल नंबर लिखवाकर रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में क्या होती है साधु-संतों की 'पेशवाई'? इसके दर्शन मात्र के लिए उमड़ती है लाखों लोगों की भीड़

तीर्थ पुरोहित पंडाल

Stay Options Kumbh Mela

संगम क्षेत्र में तीर्थ पुरोहित के लिए एक जगह निर्धारित की जाती है, जहां पर वह अलग-अलग पंडाल बनाकर रहते हैं। ऐसे में अगर संगम क्षेत्र में रुकना चाहते हैं, तो आप तीर्थ पुरोहित द्वारा तैयार किए गए पंडाल में रुक सकते है। इसके लिए आपको उन्हें अपनी पूरी बात बताएं और आप कितने दिन रुकना चाहते है इसकी जानकारी दें। वह आपको रूकने की अनुमति दे सकते हैं।

गंगा के पूर्वी क्षेत्र झूंसी

अगर ऊपर बताए गए स्थल पर आपको रुकने की जगह नहीं मिलती है, तो आप गंगा के पूर्वी क्षेत्र झूंसी में जाकर रुक सकते हैं। झूंसी में बनाएं गए आश्रम में जाकर आप रूक सकते हैं। यहां रुकने के लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं। आश्रम में रुकने के साथ ही नहाने की उचित व्यवस्था भी मिलती है। यहां आप कितने दिन रुकना चाहते हैं उसके लिए पहले से बताना पडे़गा। (प्रयागराज में रुकने के लिए होटल)

दरागंज क्षेत्र पश्चिम तट

महाकुंभ मेले में घूमने और स्नान करने के लिए अगर आप दूर-दराज क्षेत्र से आ रहे हैं, तो आप पश्चिम तट पर स्थित दरागंज क्षेत्र में स्थित आश्रम और धर्मशाला में रुक सकते हैं। ये जगहें आपके बजट में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: 144 साल बाद बन रहा है पूर्ण महाकुंभ का दुर्लभ संयोग, शाही स्नान से मिल सकता है अक्षय पुण्य

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-personal image


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।