नवंबर में जैसलमेर घूमने का है प्लान, इन 3 एडवेंचर एक्टिविटीज को न करें मिस

राजस्थान की 'गोल्डन सिटी' यानी जैसलमेर घूमने के लिए नवंबर का महीना सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस समय न तो गर्मियों जैसी झुलसाने वाली तेज धूप होती है और न ही दिसंबर-जनवरी जैसी कड़ाके की ठंड। दिन में अच्छी धूप और रात में सुहावनी ठंडक के बीच थार रेगिस्तान की खूबसूरती देखने लायक होती है। इस महीने में ज्यादातर लोग जैसलमेर घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस नवंबर जैसलमेर की ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो सिर्फ सोनार किला या हवेलियां देखकर वापस न आएं।
जैसलमेर में करें ये 3 एडवेंचर एक्टिविटीज
आप अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए वहां की 3 शानदार एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा जरूर लें। यकीन मानिए आपको इतना मजा आएगा कि आप हर साल नवंबर में जैसलमेर जाने का प्लान बना लेंगी।
-1794550562105.webp)
image credit- istock
1. ड्यून बैशिंग (Dune Bashing)
थार के बड़े रेतीले टीलों (Sand Dunes) पर अगर आपने जीप सफारी नहीं की, तो जैसलमेर की ट्रिप आपकी अधूरी रह जाएगी। ड्यून बैशिंग एक बहुत ही एडवेंचरस एक्सपीरियंस है, जिसमें एक जीप रेत के ऊंचे-नीचे टीलों पर बहुत ही तेज स्पीड में चलती है। जब गाड़ी अचानक रेत के ऊंचे टीले से नीचे फिसलती है या तिरछी होकर मुड़ती है, तो दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। नवंबर के सुहावने मौसम में शाम के समय डूबते सूरज के बीच सम सैंड ड्यून्स (Sam Sand Dunes) या खुरी (Khuri) में इसका मजा लेने के लिए कई लोग पहुंचते हैं।
2. पैरासेलिंग और पैरामोटरिंग (Parasailing & Paramotoring)
रेगिस्तान की सुनहरी रेत को जमीन से तो हर कोई देखता है, लेकिन आसमान की ऊंचाई से इसे देखने का मजा की कुछ और है। जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स इलाके में पैरासेलिंग और पैरामोटरिंग जैसी एयर एडवेंचर एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं। पैरासेलिंग में आपको एक पैराशूट से बांधकर जीप के जरिए हवा में उड़ाया जाता है। वहीं, पैरामोटरिंग में एक छोटे इंजन वाले ग्लाइडर पर पायलट के साथ बैठकर आप सैकड़ों फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरना होता है। नवंबर में आसमान एकदम साफ रहता है और हवा की स्पीड भी ठीक-ठाक होती है। इसलिए आप पैरासेलिंग और पैरामोटरिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकती हैं। जब आप ऊपर से दूर-दूर तक फैले रेत को देखेंगी तो नजारा बहुत ही सुंदर दिखेगा।
यह भी पढ़ें- फिल्म Ramayana के जटायु से हैं प्रभावित? केरल में देखें दुनिया का सबसे बड़ा Jatayu Statue, पढ़ें ट्रैवल गाइड
3. हॉट एयर बैलून राइड (Hot Air Balloon Ride)
अगर आपको ऊंचाई से खूबसूरत नजारे देखना पसंद है, तो जैसलमेर में हॉट एयर बैलून की सवारी भी आप कर सकती हैं। नवंबर के साफ आसमान में एक बड़े रंग-बिरंगे गुब्बारे की टोकरी में सवार होकर जब आप धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठेंगी, तो नीचे की खूबसूरती देखने लायक होगी। यह एक्टिविटी पूरी तरह सेफ होती है और लड़कियों को खास तौर पर पसंद आती है। खास बात यह है कि हॉट एयर बैलून राइड फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट है।
-1794550538416.webp)
image credit- istock
एडवेंचर एक्टिविटीज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप जैसलमेर जा रही हैं और एडवेंचर एक्टिविटीज का प्लान है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
- ड्यून बैशिंग या क्वाड बाइकिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए सुबह जल्दी या शाम को 4 बजे के बाद का समय सबसे अच्छा रहता है। इस समय रेत ज्यादा गर्म नहीं होती और मौसम भी सुहावना रहता है।
- रेत में चलने और राइड करने के लिए स्पोर्ट्स शूज पहनें, वरना जूतों में रेत भरने से परेशानी होगी। साथ ही कंफर्टेबल कपड़े पहनें।
- रेगिस्तान में हवा चलने पर रेत उड़ती है, इसलिए अपने साथ सनग्लासेस और एक स्कार्फ जरूर रखें।
- सम सैंड ड्यून्स (Sam Sand Dunes) पर कई लोकल एजेंट सस्ते रेट का लालच देते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए हमेशा सरकारी मान्यता प्राप्त या अच्छे रिव्यू वाले ऑपरेटर से ही बुकिंग करें।
- नवंबर पीक टूरिस्ट सीजन होता है, इसलिए आखिरी समय की भीड़ और महंगे रेट से बचने के लिए अपने डेजर्ट कैंप और एक्टिविटीज की बुकिंग पहले ही कर लें।
- नवंबर में दिन में तो थोड़ी गर्मी लगती है, लेकिन सूरज ढलते ही रेगिस्तान में ठंड बढ़ जाती है। इसलिए रात के लिए जैकेट या स्वेटर जरूर पैक करें।
यह भी पढ़ें- South India Adventure Trip: ट्रेकिंग से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स तक, अक्टूबर में साउथ इंडिया ट्रिप में करें ये एडवेंचर्स
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- desert dream royal camp
- क्या ड्यून बैशिंग (जीप सफारी) महिलाओं और सोलो ट्रैवलर्स के लिए सुरक्षित है?
- जी हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप सम सैंड ड्यून्स या खुरी में किसी रजिस्टर्ड और भरोसेमंद ऑपरेटर या अपने डेजर्ट कैंप के जरिए ही बुकिंग करें।
- नवंबर में जैसलमेर में ड्यून बैशिंग करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
- नवंबर में सुबह 7 से 9 बजे के बीच (सूर्योदय के समय) या शाम को 4 से 6 बजे के बीच (सूर्यास्त के समय) जीप सफारी करना सबसे बेहतरीन रहता है।
- जैसलमेर में ड्यून बैशिंग का खर्च लगभग कितना आता है?
- ड्यून बैशिंग की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप पूरी जीप (प्राइवेट) बुक कर रही हैं या शेयरिंग में जा रही हैं। आमतौर पर शेयरिंग जीप सफारी का खर्च प्रति व्यक्ति 500 से 1,000 रुपये के आसपास होता है, जबकि पूरी 4x4 जीप बुक करने पर 1,500 से 3,000 रुपये तक लग सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।